
दुर्ग. डेंगू से होने वाली मौत की वजह का पता चल गया है। राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वैज्ञानिकों ने ब्लड सैंपल की जांच के बाद खुलासा किया है कि डेंगू के सेकेण्ड स्टेज कावायरस जानलेवा साबित हो रहा है। इसी वायरस की वजह से मौतें हुई है। भिलाई में अब तक 10385 लोग करा चुके हैं डेंगू की जांच, जिसमें 2288 पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को डेंगू के 107 नए मरीज सामने आए हैं।
तीन दिन पहले 49 ब्लड सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजा गया था। जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मंगलवार को मिली। जिसमें 49 में से 13 मरीजों के सैंपल को डी सेकेण्ड फेराटाइप बताया गया है। जांच में 9 सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव मिला है। वहीं शेष को स्टेज थ्री का मरीज पाया गया है। इसके पहले जबलपुर के वैज्ञानिकों ने 5 ब्लड सैंपल की जांच की थी। तब यह अनुमान लगाया गया था कि डेंगू के थर्ड स्टेज में मौत नहीं हो सकती। जिनकी मौत हुई है उन्हें या तो डेंगू का फस्ट या सेकेण्ड स्टेज का रहा होगा। इस बीच भिलाई के छावनी एरिया की युवती सरस्वती यादव (१८ वर्ष) ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सरस्वती के दो भाई व एक बहन भी डेंगू से पीडि़त हैं।
रायपुर ञ्च पत्रिका. मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में डेंगू का मुद्दा उठा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बताया, बैठक में डेंगू की बीमारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसी भी शहर में यदि डेंगू का मरीज है, जो उसका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इस बीच मुख्य सचिव अजय सिंह ने प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर डॉक्टरों की टीम बनाकर, निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर निगरानी रखने को कहा है।
भिलाई में डेंगू से हुई पहली मौत के २३ दिन बाद भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अजय चंद्राकर को वहां पहुंचने की फुरसत नहीं मिली है। इस बीच मंगलवार को एक युवती ने डेंगू से दम तोड़ दिया। सिर्फ भिलाई में अब तक २६ लोगों की मौत हो चुकी है। पीडि़तों के परिजनों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य मंत्री मौके पर जाकर हालात नहीं देखेंगे तो त्रासदी की गंभीरता उनके समझ में कैसे आएगी।
जिले में मंगलवार को जिला मलेरिया विभाग की ओर से 13 नए मरीजों को एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाया गया, इन्हें मिलाकर अब यह आंकड़ा ३४ पर जा पहुंचा है। वहीं, ७ संभावित मरीजों की भी शिनाख्त की गई है, जिससे इनकी संख्या 45 पर जा पहुंची है। साथ ही दुर्ग-भिलाई के सैंपलों की वायरोलॉजी जांच के बाद रायपुर के सैंपल भी आइसीएमआर (जबलपुर) भेजने की योजना चल रही है।