रायपुर

ORIANA 2018 : मशहूर गायक बेनी दयाल 28 को देंगे लाइव परफॉर्मेंस

ORIANA 2018 : मशहूर गायक बेनी दयाल 28 को देंगे लाइव परफॉर्मेंस
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 7:18 PM IST
Chhattisgarh news
ORIANA 2018 : मशहूर गायक बेनी दयाल 28 को देंगे लाइव परफॉर्मेंस

रायपुर. बालीवुड के मशहूर गायक बेनी दयाल व उनकी टीम 28 अक्टूबर को एम्स में होने वाले महोत्सव ओरियाना 2018 में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं। इस लाइव कंसर्ट में शामिल होने के लिए आज से ही रजीस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अगर आप लाइव बेनी दयाल को सुनना चाहते हैं तो तुरंत ही रजिस्टे्रशन कराएं। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.orianaaiims.com पर भी जाकर रजिस्सट्रेशन कर सकते हैं।

आपको बात दें कि वो व्यक्ति जो संगीत को बॉलीवुड में लाया। स्वयं प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार ए.आर.रहमान द्वारा प्रशिक्षित! फिल्मफेयर व आर.डी. बरमन अवार्ड के विजेता! बेनी दयाल लाइव परफार्मेंस देंगे। इसके अलावा इवेंट में बेनी दयाल 7 अलग-अलग भाषाओं में 150 गाने गाएंगे।

एम्स रायपुर में चल रही तैयारी
इवेंट को पिछले वर्ष की तरह इस साल भी खास और यादगार बनाने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आपको बता दें कि 2017 में भी बालीवुड के मेगा स्टार ने अपना लाइव परफारमेंस दिया था। वहीं, इस लाइव कंसर्ट में राजधानी रायपुर के हजारों यूथ इस इवेंट में शामिल हुए थे। इस साल भी ऐसा ही कुछ खास होने वाला है।

Published on: