
रायपुर छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक कॉलगर्ल को ग्राहक से प्यार हो गया। युवक उसे देहव्यापार की दुनिया से दूर ले जाने के लिए साथ जीने मरने की कसमे खाते हुए भगा कर शादी कर ली। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कॉलगर्ल को फिर से उसी देहव्यापार के सरगनों ने पीछाकर पकड़ लिया। कॉलगर्ल ने जब इस काम से मना किया तो उसके पति के साथ खौफनाक वारदात तो अंजाम दे दिया।
यह घटना भिलाई की है। देहव्यापार करने युवती को ग्राहक से प्यार हो गया और वह दोनों ने शादी करके घर बसा लिया था। लेकिन उससे धंधा कराने वाले उसे फिर इस दलदल में फिर धकेलना चाहते थे। स्मृति नगर चौकी प्रभारी हर प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात साढ़े सात बजे की है। आरोपी मंजू उर्फ स्नेहा केटरिंग का काम करती है। इसकी आड़ में वह देह व्यापार कराती है। उसका पति फ्रांसिस भी इस धंधे में साथ रहता है। इनके धंधे में एक युवती थी जिसने शादी कर ली है। वह धंधा छोड़ चुकी थी।
बुधवार को मंजू ने उसे और उसके पति को अपने घर बुलाया। वहां युवती को एक पता देकर ग्राहक के पास जाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मंजू ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब पीडि़ता का पति बीच-बचाव करने लगा तो आरोपी मंजू व फ्रांसिस ने पीटर व अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। वह बचकर भागा।
भीड़ जुटने पर ब्लेड से किया हमला
पीडि़त महिला का पति अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागा। फ्रांसिस के साथियों ने उसे दबोच लिया। चेन स्नेचिंग का आरोप लगाते हुए चीख-पुकार मचाने लगे। इससे वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच फ्रांसिस ने उसके चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड उसके चेहरे को चीरते हुए गले तक घाव कर गई। उसके गले की नस कट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से उसे निकाला और जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एएसपी, विजय पांडेय ने बताया महिला खुद एक दंपति को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की। फिर महापौर से फोन करवाकर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आई थी, लेकिन मामला संदिग्ध है। उसे जांच में लिया है।