रायपुर

CG Petrol Price Today: प्रदेश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज क्या हैं आपके शहर का लेटेस्ट रेट..

CG Petrol diesel Price in Chhattisgarh: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रही हैं।

2 min read
Jun 18, 2023
CG Petrol Price Today: प्रदेश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम,

Petrol diesel Price in Chhattisgarh: हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही वजह हैं कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

प्रदेश के लोगों को राहत तभी मिलेगी जब पेट्रोल डीजल के दाम कम होंगे। लेकिन कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमतें (CG today petrol price) कम नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि महीने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है, जिसके बाद अब लोगों को इंतजार है कि तेल के दाम कब सस्ता होगा। एक बार फिर जारी की गई रेट में किसी तहर का बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी (Petrol diesel Price raipur) रायपुर समेत अन्य जिलों में भी दाम जस के तस है। इधर महानगरों में भी तेल की कीमत स्थिर है।

कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं है। WTI क्रूड 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

रायपुर में तेल का भाव

कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि महीने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई हैं। बात करें रायपुर कि तो आज यहां पेट्रोल की कीमत 102.45 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल प्रति लीटर 95.44 रुपए में बिक रहा है।

बता दें कि तेल के भाव में कोई बदलाव (Petrol diesel Price in cg ) नहीं आया हैं। वहीं दुर्ग, बिलासपुर, जगलपुर, अंबिकापुर में भी रेट स्थिर बने हुए हैं। हालांकि क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आने से दाम कम होने के आसार बढ़ गए हैं।

समीक्षा के बाद तय होती है रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, लंबे समय से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं।

Published on:
18 Jun 2023 10:05 am
Also Read
View All