1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फांसी के फंदे पर झूलते मिली लड़का-लड़की की लाश, देख कर गांव वाले बोले- ये तो रिश्ते में…

Rajnandgaon News: ग्राम सलगापाट के मुकुन्दी खपरी खार में प्रेमी जोड़े ने पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार की रात 3 बजे की बताई जा रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Jun 2023, 5:21 PM IST

The loving couple hanged themselves

प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली

Chhattisgarh News: खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम सलगापाट के मुकुन्दी खपरी खार में प्रेमी जोड़े ने पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार की रात 3 बजे की बताई जा रही हैं। अगली सुबह जब पेड़ पर लटके जोड़े का शव देखा गया तो गांव में दहशत फैल गई। शनिवार की सुबह 5.30 बजे गांव के कैलाश साहू अपने खेत में बोर चालू करने गया था। उसी दौरान उन्होंने जोड़ो को फांसी पर लटका देख और इसकी जानकारी सरपंच गोपाल साहू को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े: इस लड़की की भोली सूरत पर मत जाना, बेरोजगार युवाओं को सपने दिखाकर बनाया शिकार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

lover committed suicide: ग्रामीणों के अनुसार, मृतक नारद यादव (19 वर्षीय) कामठा का है, वहीं मृतिका पिंकी यादव (21 वर्षीय) सलगापाट की थी। दोनों रिश्ते में समधी लगते थे। गांव के लोगों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। वहीं आत्महत्या के पहले युवती ने अपना मोबाइल तोड़ कर खेत में फेंक दिया और युवक का मोबाइल घटना स्थल से बरामद (cg news) किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों के बयान लेकर इस घटना की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।

यह भी पढ़े: आज से वाल्टेयर लाइन की 3 पैसेंजर रद्द, समता 1 घंटा देरी से होगी रवाना