रायपुर

पड़ोसी के घर से आई बेटी की चीखने की आवाज, मां पहुंची तो देखा दरिंदा और मासूम थे इस हाल में

बेटी की चीखने की आवाज सुनते ही मां देखकर रह गई दंग

2 min read
Sep 09, 2018
पड़ोसी के घर से आई बेटी की चीखने की आवाज, मां पहुंची तो देखा दरिंदा और मासूम थे इस हाल में

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया जिसमे एक अधेड़ ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह मामला राजधानी रायपुर से करीब 30 किलीमीटर की दूरी पर स्थित सुपेला की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुपेला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने 3 साल की बच्ची को घर में अकेला छोड़कर पास ही के एक दुकान में सामान खरीदने चले गई। इसी दौरान पड़ोस में ही रहे वाला युवक तुलाराम बाग (54) बच्ची को उठा कर अपने घर ले आया।

युवक बच्ची को अपने घर ला कर उसके साथ दुराचार करने लगा। जब दुकान से बच्ची की मां घर लौटी तो बच्ची घर से गायब थी। बच्ची को घर में न पाकर मां घबरा गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान एक घर से बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही सभी लोग घर की ओर दौड़ पड़े और देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद मौहल्ले वासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

इस मामले को देखते हुए परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को देख भाई की बिगड़ी नियत, बोला- चलो कही घूम आते हैं और ले गया जंगल फिर…

Published on:
09 Sept 2018 02:10 pm
Also Read
View All