रायपुर

सपनों को पंख लगाने यूथ से रूबरू हुईं कंपनियां, लिए गए एक हजार के इंटरव्यू

अभी वर्तमान की बात करें तो बेरोजगारी का असर युवाओं पर भारी पड़ता दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 4:50 PM IST
placement camp
सपनों को पंख लगाने यूथ से रूबरू हुईं कंपनियां, लिए गए एक हजार के इंटरव्यू

रायपुर. किसी भी देश की प्रगति वहां के युवाओं पर निर्भर होती है। अगर यूथ को रोजगार समय पर मिलता है तो किसी भी सोसायटी का डवलपमेंट स्वत: होने लगता है। अभी वर्तमान की बात करें तो बेरोजगारी का असर युवाओं पर भारी पड़ता दिख रहा है। वहीं डिजिटल इंडिया के चलते देश में स्टार्टअप शुरू किए जा रहे हैं जो युवाओं को रोजगार के साथ-साथ एक बढि़या बिजनेसमैन बनाने में सहायक हो रहे हैं।

यूथ को रोजगार देने के मकसद से हेडस्टार्ट और 36इंक के माध्यम से शनिवार को पंडरी के एक मॉल में प्रदेशभर की नामी कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान करीब एक हजार इंटरव्यू किए गए जो अलग-अलग स्टार्टअप कंपनियों के संचालकों व मेनेजिंग स्टॉफ ने लिए। गौरतलब है कि 36 इंक गवर्नमेंट की एक स्कीम हे जो युवाओं को रोजगार देने के लिए स्पेस प्रदान करती है। वहीं हेडस्टार्ट की पूरे देश में 24 ईकाइयां हैं जो युवाओं को नि:शुल्क प्लेसमेंट को सपोर्ट करता है।

इस प्लेसमेंट में केवल उन्हीं लोगों को रजिस्टर्ड किया गया जो छत्तीसगढ़ से बिलांग करते हैं। आयोजनकर्ताओं ने कहा, हमारा मकसद है कि स्टेट के युवाओं को काम के लिए बाहर न जाना पड़े और अपने टेलेंट को प्रदेश के डवलपमेंट में लगाएं। इस दौरान कई एेसे युवा आए जो प्रदेश के बाहर कंपनियों में जॉब करते हैं। वहीं अनसलेक्ट कैंडीडेट्स को सलाह दी गई कि उनका वीक प्वांइट क्या रहा।

हेडस्टार्ट के सिटी लीड तुषार बढ़ेरा ने बताया कि पहली बार बड़े पैमाने पर प्रदेश की कंपनियों को शामिल किया गया जिसमें स्पीड डेटिंग फॉर्मेट में यूथ से इंटरव्यू किया गया। यह एेसा फॉर्मेट होता है जहां पर कैंडीडेट्स को पांच मिनट का शॉर्ट इंस्ट्रक्शन होता हैं जहां पर आपको सामने वाले को इम्प्रेस करना होता है।

आदित्य पांडे, रायपुर

रजत चक्रवर्ती, रायपुर

कृतिका यदु, रायपुर

श्रेया मोदी, कोरबा

अंकित रॉय, रायपुर

Published on: