रायपुर

पीएम मोदी के राष्ट्रवाद को छत्तीसगढ़ के सीएम स्थानीयता से देंगे जवाब

छत्तीसगढ़ में मानस मंडलियों के प्रोत्साहन की बनेगी कार्ययोजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश भाजपा के धार्मिक एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार
less than 1 minute read
पीएम मोदी के राष्ट्रवाद को छत्तीसगढ़ के सीएम स्थानीयता से देंगे जवाब
पीएम मोदी के राष्ट्रवाद को छत्तीसगढ़ के सीएम स्थानीयता से देंगे जवाब

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवाद (PM Modi's Nationalism) का जवाब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीयता (Localism) से देने में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार (congress governmant) ने भाजपा (BJP) के धार्मिक एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए राम वनगमन मार्ग को विकसित करने के निर्णय के बाद अब मानस मंडलियों को भी प्रोत्साहित करने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा से किया वॉकआउट
[typography_font:18pt]सीएम ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार (chhattisgarh government) राज्य की पारम्परिक मानस मंडलियों को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव आर. पी. मंडल (R P Mandal) को छत्तीसगढ़ की मानस मंडलियों के पंजीयन और उन्हें वाद्ययंत्र आदि के लिए अनुदान दिए जाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी छत्तीसगढ़ की नई हैल्थ स्कीम
[typography_font:18pt]भूपेश बघेल बोले- मानस मंडलियों की परम्परा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मानस मंडलियों की परम्परा है। हमारी संस्कृति के निर्माण में मानस मंडलियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन मंडलियों के माध्यम से गीत संगीत की परम्परा का निर्वाह हुआ है। साथ ही आपसी सौहार्द, भाईचारा, नैतिकता और सदाचार विकसित करने में भी इनका योगदान रहता है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]भाजपा और संघ के राष्ट्रवाद में असहमति पर राजद्रोह का केस
[typography_font:18pt]सामुदायिक कार्य हो जाते हैं सहज
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ग्रामीण जीवन के कई सामुदायिक कार्य और सार्वजनिक हित के निर्णय इन मंडलियों के माध्यम से सहज हो जाते हैं। ऐसी मानस मंडलियां पूरे राज्य के दूरस्थ अंचलों में भी हैं, जहां पीढिय़ों से मंडलियां निरंतर संचालित हैं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...मोदी के उज्ज्वला गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं

Published on:
22 Nov 2019 11:26 pm