
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज (Economic Package) की घोषणा की। पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए कहा कि 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। इस संबोधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है। उस पर पूरी प्रतिक्रिया तभी दी जा सकती है जब यह पता चले कि कितना पैसा उद्योगों को, कितना व्यापार को, कितना कृषि क्षेत्र को और कितना श्रमिकों को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ को 21.40 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि कोरोना संकट से तो अब तक राज्य सरकारें ही जूझ रही हैं। केंद्र ने तो सिर्फ आदेश जारी किए हैं। इस बीच राज्यों की आर्थिक स्थिति बहुत खऱाब हुई है। ऐसे में यह भी देखना होगा कि इस पैकेज में राज्यों को क्या मिलता है। राज्यों को आर्थिक सहायता मिलनी ही चाहिए।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सीएम भूपेश बघेल ने बताई छत्तीसगढ़ की योजना व रणनीति
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (raman singh) ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबल प्रदान करने के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज (20 LAKH CR ECONOMIC PACKAGE) की घोषणा की है। यह आर्थिक पैकेज देशवासियों को नई उम्मीद एवं कोरोना (corona virus) से लडऩे के लिए नया जज्बा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...नई दिल्ली से पहली स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए चली