रायपुर

कैशियर के घर में फायरिंग : पुलिस को 2 दिन बाद भी नहीं मिली बुलेट, बाहर से चली थी गोली, शूटरों का सुराग नहीं

CG Raipur News : वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में कैशियर के घर गोली चलने जैसी घटना सिविल लाइन इलाके में भी हो चुकी है।
2 min read
Jun 14, 2023
file phoot
file photo

CG Raipur News : वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में कैशियर के घर गोली चलने जैसी घटना सिविल लाइन इलाके में भी हो चुकी है। आज तक उसके आरोपी का भी पता नहीं चल पाया है। कैशियर के घर दो दिन बाद भी बुलेट नहीं मिली है। फायरिंग बाहर से भीतर की ओर हुई है। इस कारण बुलेट कैशियर के फ्लैट में ही मिलना चाहिए था। (cg raipur news) उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह करीब 11.10 बजे विजय पांडेय के फ्लैट में अज्ञात आरोपियों ने बाहर से गोली चलाई। गोली उनकी खिड़की के कांच में लगी थी। पंडरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपनी मालिक जेल में

विजय जिस कोल कंपनी में कैशियर है, उसके मालिक सुनील अग्रवाल को ईडी ने कोल घोटाले में जेल भेजा है। (cg raipur news hindi) कोल कारोबार से जुड़े लोगों में अक्सर लेन-देन को लेकर विवाद होते रहता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पांच साल हो गए

राजातालाब निवासी यावर अली के ऑफिस में वर्ष 2018 में रात करीब 9.30 बजे अज्ञात शूटरों ने फायरिंग की थी। इसका बुलेट पुलिस को ऑफिस के छत में मिला भी था। (raipur news today) इस मामले में आज तक शूटरों का पता नहीं चल पाया है। (chhattisgarh news) यावर ने उस समय अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। हालांकि यह घटना केवल डराने के लिए था या फिर किसी और मकसद से? इसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।

विजय के फ्लैट में बुलेट अब तक नहीं मिला है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुराने मामले के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

- मनोज ध्रुव, सीएसपी, सिविल लाइन, रायपुर

Updated on:
14 Jun 2023 03:19 pm
Published on:
14 Jun 2023 03:19 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप