रायपुर

CM के आदेश के बाद एक्शन में पुलिस, हुक्काबारों में ताबड़तोड़ मारे छापे, चार हुक्का पार्लर कराया बंद

हुक्काबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएम के निर्देश के बाद रायपुर पुलिस ने शहर के हुक्काबारों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 4 हुक्काबारों के संचालकों के खिलाफ कोट्पा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
less than 1 minute read
Oct 23, 2021
hookah_bar_raid.jpg
CM के आदेश के बाद एक्शन में पुलिस, हुक्काबारों में ताबड़तोड़ मारे छापे, चार हुक्का पार्लर कराया बंद

रायपुर. हुक्काबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएम के निर्देश के बाद रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने शहर के हुक्काबारों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 4 हुक्काबारों के संचालकों के खिलाफ कोट्पा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस की अलग अलग टीम ने तेलीबांधा, माना, विधानसभा, सिविल लाइन आदी इलाकों में संचालित हुक्काबार, कैफे और रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान मरीन ड्राइव के हाफ ऐण्ड हाफ कैफे, व्हाईट अर्थ, वीआईपी रोड स्थित मिनिस्ट्री कैफे, खमहारडीह के एसडी कैफे में दबिश दी। यहां हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्कापॉट, बड़ी मात्रा में पाइप जब्त किया है। चार लोगों के खिलाफ कोटपा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

50 से ज्यादा हुक्काबार
शहर के अलग अलग हिस्सों में 50 से ज्यादा स्थाई हुक्काबार है। सबसे ज्यादा 20 वीआईपी रोड में है। इनमें 200 से 400 रुपए में एक-एक घंटे तक हुक्का पिलाया जाता है। इसका अलग-अलग फ्लेवर होता है। हुक्का पीने वालों में युवक युवतियों के अलावा नाबालिग होते हैं।

पुलिस के आने से पहले ही कर दिए बंद
सीएम के हुक्काबार बंद करने की घोषणा होते ही कई हुक्का बार संचालकों ने स्वयं ही हुक्का पार्लर बंद कर दिया। कुछ ने पुलिस पहुंचने के बंद कर दिया। पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी है।

रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, सभी हुक्काबार बंद कराए जाएंगे। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है। पुलिस ने पहले ही दिन अधिकांश को बंद करा दिया है। हुक्का पिलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी।

Updated on:
23 Oct 2021 10:22 am
Published on:
23 Oct 2021 10:22 am