रायपुर

युवती को आपत्तिजनक हालत में देख आरक्षक ने बनाई वीडियो, फिर मांगें 50 हजार, नहीं देने पर लूट ली आबरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाकी को दागदार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आरक्षक ने एक युवती की आबरू लूट ली।
2 min read
Dec 11, 2017
molestation case
Policemen suspend in molestation case in Raipur

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक हीरालाल निर्मलकर को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जुर्म कर लिया गया है। आरोपी आरक्षक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

दरअसल, रायपुर में खाकी को दागदार कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना 7 दिसंबर विधानसभा थाने की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रायपुर की 20 साल की युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक से विधानसभा की ओर घूमने गई थी। युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सूनसान इलाके में पहुंची फिर दोनों संबंध बनाने लगे।

इसी बीच पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर वैन सूनसान इलाके में बाइक देख वहां रूकी। पीसीआर वैन से आरक्षक हीरालाल निर्मलकर निकला और पास जाकर देखा तो दोनों युवक-युवती संबंध बना रहे थे। आरक्षक ने छिपकर दोनों की संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद दोनों युवक-युवती को रंगेहाथ पकड़कर उन्हें थाने ले जाने की बात कही।

आरक्षक की इस बात पर दोनों युवक-युवती काफी डर गए। युवती ने आरक्षक से छोड़ देने की मिन्नतें की, लेकिन हीरालाल ने मौके का फायदा उठाते हुए इसके बाद 50 हजार रुपए की मांग की। आरक्षक ने पैसे नहीं मिलने पर उनके परिजनों को बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो दिखाने की धमकी दी।

युवती आरक्षक की धमकी से काफी सहम गई और रोने लगी। आरक्षक ने युवती की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि वहां मौजूद दूसरा आरक्षक उसके ब्वॉयफ्रेंड को पीसीआर वैन में बैठा रखा था। युवती ने पुलिस को बताया कि मौके से छोडऩे के बदले में आरक्षक ने उससे दो हजार रुपए लिए थे। इसके बाद आरक्षक ने युवती को अपना मोबाइल नंबर देकर बकाया रकम दूसरे दिन देने के लिए कहा।

लेकिन युवती ने जब फोन नहीं किया तो आरक्षक ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बाकी की रकम देने की धमकी देने लगा। आरक्षक की इन हरकतों से परेशान युवती ने विधानसभा थाने में आरक्षक के खिलाफ शिकायत की। युवती की शिकायत पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि पीसीआर वैन में मौजूद दूसरे आरक्षक की तलाश की जा रही है।

Published on:
11 Dec 2017 03:41 pm