रायपुर

CG News: 19 लाख की आबादी में 21 थानों से होगी पुलिसिंग, अवैध गतिविधियां रोकना बड़ी चुनौती

CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी में रायपुर नगर निगम और बीरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाली आबादी को शामिल किया गया है। दोनों नगर निगम सीमा की आबादी 19 लाख है। इसमें पुलिस कमिश्नरी में शामिल 21 थानों के जरिए पुलिसिंग की जाएगी। इसका अधिकांश इलाका घनी आबादी वाला है। इसमें कई तरह […]

less than 1 minute read
Jan 22, 2026

CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी में रायपुर नगर निगम और बीरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाली आबादी को शामिल किया गया है। दोनों नगर निगम सीमा की आबादी 19 लाख है। इसमें पुलिस कमिश्नरी में शामिल 21 थानों के जरिए पुलिसिंग की जाएगी।

इसका अधिकांश इलाका घनी आबादी वाला है। इसमें कई तरह की अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। इन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगी। जुआ-सट्टा, नशे का गोरखधंधा, देह व्यापार, ड्रग्स तस्करी, कबाड़ का अवैध कारोबार, जमीन कब्जे, गुंडागर्दी, चोरी-लूट जैसे अपराध इन्हीं इलाकोें में ज्यादा होते हैं।

बल की कमी बड़ी समस्या

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद राजपत्रित अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन ज्यादा जरूरत सिपाही-एसआई और महिला स्टॉफ की है। जिले में पहले से स्टॉफ की कमी बनी हुई है। इसकी पूर्ति नहीं हुई है। हालांकि नए सिपाहियों की ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया चल रही है। सबसे ज्यादा कमी महिला स्टॉफ की है। महिला विवेचकों की भारी कमी है। कई थानों में महिला विवेचक नहीं है।

Published on:
22 Jan 2026 12:02 am
Also Read
View All

अगली खबर