Pre-Monsoon Rain Alert: रायपुर में सोमवार देर रात हुई प्री-मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है और 11 जून से बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Pre-Monsoon Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार देर रात हुई तेज प्री-मानसून बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले तीन दिनों में इसके छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। वहीं 11 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने के संकेत दिए
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन दिनों के भीतर मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। वहीं 11 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने के संकेत हैं।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। बस्तर जिले के तोकापाल में एक सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। यही प्रणाली प्रदेश में नमी बढ़ाने और बारिश की परिस्थितियां बनाने में सहायक बन रही है।
मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शहर के लिए विशेष वर्षा चेतावनी जारी नहीं की है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच मौसम में नमी बनी रह सकती है।