
रायपुर . कोष,लेखा एवं पेंशन विभाग के क्लर्कों की लेखा प्रशिक्षण परीक्षा के पेपर लीक मामले में संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर समेत तीन लोगों को निलंबत कर दिया गया है। कोष, लेखा एवं पेंशन संचालक शिखा राजपूत ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जितेन्द्र सिंह ठाकुर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। बाद में वे जमानत पर रिहा हुए थे। विभाग की अपर संचालक गीता सोनी की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
पेपर लीक
पुलिस ने इंद्रावती भवन स्थित कोष, लेखा एंव पेंशन विभाग के संचालनालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत जितेंद्र सिंह ठाकुर, यांत्रिकी लेखा परीक्षाधिकारी लखनलाल गोंड व अनुकंपा नियुक्ति पर पदस्थ ग्रेड-३ मोहनीश पांड़े को गिरफ्तार किया था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीनों ने खुद पर लगे आरोप को स्वीकार कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि मोहनीश पांड़े खुद भी इस परीक्षा में शामिल हुआ था।
यह है मामला
ये परीक्षा 21 से 28 फरवरी २०१८ तक आयोजित होनी थी। कुल पांच पेपर होने थे। लेकिन २४ फरवरी को दूसरा पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। लीक पेपर विभाग के अफसरों के हाथ आने के बाद प्रश्नपत्रों का मिलान किया गया, जिसमें पेपर लीक होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद परीक्षा र² कर दी गई। ये परीक्षा रायपुर और बिलासपुर संभाग में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में विभाग के ही १00 से ज्यादा क्लर्क शामिल हुए थे।
Read More News: बस्तर में मिली गुप्त काल की ऐसी चीज , जिसकी कीमत आप भी नहीं आंक सकते, जानें क्या है ये चीज