रायपुर

CG Politics: नए साल में बदल सकते हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, दौड़ में कई नेताओं की चर्चा

CG Politics: भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी वरिष्ठ और अनुभव नेता को बनाने की तैयारी है। फिलहाल ओबीसी या फिर आदिवासी वर्ग के नेता को प्राथमिकता मिल सकती है।
2 min read
Dec 31, 2024
CG Politics
CG Politics

CG Politics: प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के बाद नए साल में प्रदेश अध्यक्ष भी बदल सकते हैं। क्योंकि, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को साय सरकार में मंत्री पद से नवाजे जाने की चर्चा है। ऐसे में भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी वरिष्ठ और अनुभव नेता को बनाने की तैयारी है।

फिलहाल ओबीसी या फिर आदिवासी वर्ग के नेता को प्राथमिकता मिल सकती है। ऐसे में ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक, आदिवासी वर्ग से विक्रम उसेंडी, सामान्य वर्ग से शिवरतन शर्मा जैसे अन्य वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।

सभी जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी

भाजपा में संगठन चुनाव का दौर चल रहा है। वर्तमान में जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सभी जिलों से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। जल्द ही इसकी सूची जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी। बता दें कि भाजपा संगठन चुनाव के नियम के मुताबिक यदि 50 फीसदी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाती है, तो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी।

प्रदेश भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से ही बनाया जाएगा। क्योंकि, प्रदेश के मुयमंत्री आदिवासी वर्ग से और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सामान्य वर्ग से आते हैं। साथ ही साय सरकार में सभी वर्गों के नेताओं को मंत्रिमंडल में भी जगह दी है। ऐसे में अब संगठन में भी किसी ऐसे चेहरे को आगे किया जाएगा, जिनकी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ अच्छी हो।

चर्चा इस बात की भी है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष रायपुर जिले से भी हो सकता है। माना जा रहा है कि यदि किरण देव को मंत्री बनाया जाता है, तो मंत्री पद की दौड़ में शामिल अन्य वरिष्ठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर मनाया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि इस बार दोबारा सामान्य वर्ग को मौका दिया जा सकता है। इसके लिए भी नामों की तलाश हो रही है।

Updated on:
31 Dec 2024 11:04 am
Published on:
31 Dec 2024 11:04 am