रायपुर

Public Holiday 2024: इस सप्ताह दो दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर, जानें वजह

Public Holiday: स्कूली बच्चों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। बता दें कि इस हफ्ते दो दिन लगातार स्कूल बंद रहेंगी। तो आइए यहां जानिए कब आउट क्यों रहेंगी छुट्टी…
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 3:46 PM IST
Public Holiday in cg

Public Holiday 2024: सितंबर का महीना इस बार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासा खुशियों से बीत रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज के बाद अब ईद उल मिलाद जैसे कई त्यौहारों की वजह से छुट्टी रहेगी।

साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दो दिन लगातार स्कूल बंद रहेंगी। बता दें कि सितंबर महीने के कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां लगातार भी पड़ेंगी, जिससे परिवारों को छोटी यात्राएं करने और छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा।

16 सितम्बर को अवकाश

ईद-ए-मिलाद मुसलमानों के लिए एक अनमोल त्यौहार है, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। भारत में, यह एक गजटेड अवकाश है। दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौहार को बहुत खुशी के (Public Holiday 2024) साथ मनाते हैं। 2024 में ईद-ए-मिलाद (मौलिद अल-नबी) 16 सितंबर को पड़ेगी। दो दिन लगातार स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि 15 सितंबर को रविवार और 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा।

Public Holiday 2024: जानिए कहां कितनी छुट्टी

कई बड़े त्योहारों का जश्न अगस्त में मनाया जा चुका है. वहीं, कुछ की रौनक सितंबर में नजर आएगी। जानिए साल के 9वें महीने यानी सितंबर 2024 में किन त्योहारों (Public Holiday 2024) पर स्कूल बंद रहेंगे।

13 सितंबर - रामदेव जयंती / तेजा दशमी (शुक्रवार) - राजस्थान
14 सितंबर - दूसरा शनिवार / ओणम - पूरे भारत / केरल
15 सितंबर - रविवार / थिरुवोणम - पूरे भारत / केरल
16 सितंबर - ईद-ए-मिलाद (सोमवार) - पूरे भारत
16 सितंबर 2024 - विश्वकर्मा जयंती (सोमवार) - उत्तर भारत

Public Holiday 2024: सितंबर 2024 में रविवार की छुट्टी

8 सितंबर - दूसरा रविवार
15 सितंबर - तीसरा रविवार
22 सितंबर - चौथा रविवार
29 सितंबर - पांचवां रविवार

Updated on:
8 Sep 2024, 3:46 PM IST
Published on: