रायपुर

Public Holiday: इस सप्ताह दो दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

Public holiday: इस सप्ताह एक के बाद एक दो सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हुई है। वहीं अप्रैल के महीने में भी छुट्टियों की भरमार है। आइए जानते हैं कब कब अवकाश रहेगा..

2 min read
Mar 29, 2026
Banks in MP will also remain closed on April 14
Banks in MP will also remain closed on April 14 ( File Photo - Patrika )

Public Holiday in Chhattisgarh: आने वाला सप्ताह ऑफिस वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। मार्च महीने के आखिरी और अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में लोगों को लगातार छुट्टियों का मौका मिल रहा है। वहीं, पूरे अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने में भी पर्याप्त छुट्टियां हैं, जिनमें आप परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। दूसरी ओर, यदि बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे समय से पहले निपटा लें। आइए जानते हैं कि कब-कब सार्वजनिक अवकाश घोषित हैं।

Public Holiday: इस दिन रहेगी छुट्टी

मार्च का महीना जाने वाला है। इस महीने होली के अलावा ईद-उल-फितर, रामनवमी के मौके पर छुट्टी रहीं, वहीं अब 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। बता दें कि इस सप्ताह के बुधवार को महावीर जयन्ती मनाई जाएगी। यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पर्व को लेकर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद 1 और 3 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे।

1 अप्रैल को बैंक में नहीं होंगे काम

1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन आम लोगों के लिए बैंकिंग से जुड़े काम नहीं होंगे। ( Public Holiday List ) दरअसल, नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते कामकाज प्रभावित रहता है। हालांकि इस दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटा लेना बेहतर होगा।

इस सप्ताह लगातार छुट्टियों का मौका

छत्तीसगढ़ में 3 अप्रैल (गुरुवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इस तरह 31 मार्च, 3, 4 और 5 अप्रैल को मिलाकर लोगों को छुट्टियों का अच्छा अवसर मिलेगा।

Holiday List 2026: वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, इस साल18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।

अप्रैल 2026 – छत्तीसगढ़ की सरकारी छुट्टियां

मुख्य सरकारी छुट्टियां
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) – अंबेडकर जयंती

इसके अलावा
1 अप्रैल 2026 – बैंक/ऑफिस – आम छुट्टी नहीं

वीकेंड (शनिवार + रविवार)
शनिवार: 4, 11, 18, 25
रविवार: 5, 12, 19, 26

Updated on:
29 Mar 2026 07:11 pm
Published on:
29 Mar 2026 07:09 pm