रायपुर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना में बढ़ी लोगों की भागीदारी, बन गया नया रिकॉर्ड

Raipur News: खाद्य विभाग की शिकायतों में राशन कार्ड और पात्रता संबंधी समस्याएं सामने आई हैं। लगभग हर दूसरी शिकायत जमीन, नाली, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी है।

2 min read
Jun 15, 2026
Chhattisgarh News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)

CM Helpline Record: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीते पांच दिनों में हेल्पलाइन पर शिकायतों और आवेदनों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस मंच का अधिक उपयोग कर रहे हैं। जमीन, राजस्व, नगरीय सुविधाओं और विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक सामने आई हैं। सरकार का दावा है कि शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

Helpline Complaints: 15 हजार के आंकड़े पार

हेल्पलाइन शुरू होने के महज पांच दिनों के भीतर शिकायतों की संख्या 15 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। सबसे ज्यादा शिकायतें नगरीय सुविधाओं, बिजली और जमीन से जुड़ी हुई है। 13 जून तक 15,434 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित 2,470 शिकायतें आई हैं. इनमें नामांतरण, सीमांकन और भू-अभिलेख संबंधी शिकायतें प्रमुख हैं।

बिजली सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी शिकायतें

वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जुड़ी 2,058 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें सड़क, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल हैं। सीएम हेल्पलाइन पर ऊर्जा विभाग से संबंधित 1,921 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर और विद्युत कनेक्शन से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं।

राशन कार्ड और पात्रता संबंधी समस्याएं

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1,509 मामलों के साथ-साथ खाद्य विभाग से जुड़ी 1,235 शिकायतें भी हेल्पलाइन पर दर्ज हुई हैं. खाद्य विभाग की शिकायतों में राशन कार्ड और पात्रता संबंधी समस्याएं सामने आई हैं.लगभग हर दूसरी शिकायत जमीन, नाली, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी है।

103 शिकायतों का हुआ निराकरण

103 का हुआ अफसरों के अनुसार पिछले पांच दिनों में मिली शिकायतों में शनिवार की रात तक 103 का निराकरण कर लिया गया है। निराकरण की सीमित संख्या को लेकर अफसरों का कहना है कि इस प्लेटफार्म में शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आमतौर पर लोगों में यह शिकायतें रहती है कि किसी भी समाधान प्लेटफार्म से शिकायतों के निराकरण का मैसेज तो मिलता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। यहां हर शिकायत और उसके निराकरण पर भी नजर रखी जा रही है।


Updated on:
15 Jun 2026 10:59 am
Published on:
15 Jun 2026 10:25 am