खेल गतिविधियां रहेंगी बंद
रायपुर. राजधानी के इंडोर स्टेडियम को अब क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्टेडियम में कमरों के निर्माण के लिए प्लॉयवुड के गत्ते बड़ी संख्या में पहुंच रहे हंै। स्टेडियम के भीतरी हिस्सों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इस मामले में निगम और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। स्टेडियम के बाहर आउटडोर स्टेडियम, सांई कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय और बूढ़ातालाब स्थित है। क्वारंटाइन सेंटर स्वास्थ्य विभाग की जरूरतों के मद्देनजर निर्माण किया जा रहा है, वहीं निगम ने इस मामले में अभी तक स्पष्टता जाहिर नहीं की है। प्रकरणों की संख्या में लगातार इजाफा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारी रखने के लिए काम शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे।