17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में बच्ची को उल्टा बैठाकर चला रहा था एक्टिवा, तस्वीर वायरल होते ही कटा 3 हजार का चालान, मचा बवाल

Activa Rider Fined in Raipur: रायपुर में एक्टिवा पर एक बच्ची को उल्टा बैठाकर वाहन चलाना वाहन मालिक को महंगा पड़ गया। तेलीबांधा पुलिस ने 16 जून 2026 को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

2 min read
Google source verification
Traffic Rules Violation

एक्टिवा में उल्टा बैठी बच्ची (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Traffic Challan: छत्तीसगढ़ में आए दिन यातायात नियमों की अनदेखी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। कई लोग सड़क पर लापरवाही बरतते हुए न केवल अपनी जान बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक एक्टिवा चालक द्वारा मासूम बच्ची को उल्टा बैठाकर वाहन चलाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का चालान काटा है।

तस्वीर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

जानकारी के मुताबिक, 16 जून 2026 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित तस्वीर में एक व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर बच्ची को असुरक्षित तरीके से उल्टा बैठाकर वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला चर्चा में आते ही तेलीबांधा पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।

वाहन मालिक की पहचान कर की गई कार्रवाई

जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG04 NZ 8592 की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार यह एक्टिवा राजीव कुमार यादव, पिता स्वर्गीय रामखिलावन यादव, निवासी भावना नगर, खम्हारडीह, रायपुर के नाम पर पंजीकृत है। वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की।

इन धाराओं के तहत कटा चालान

तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129 और 179 के तहत कार्रवाई की गई। इन धाराओं के तहत कुल 3 हजार रुपये का चालान काटा गया। कार्रवाई की रसीद भी जारी की गई है, जिसमें संबंधित धाराओं और जुर्माने की राशि का उल्लेख किया गया है।

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए ऐसे मामलों में और सख्ती बरतने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों को वाहन पर बैठाते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।