रायपुर

रेडियो कार्यक्रम! CM साय ने दिया संदेश, कहा- ‘दीदी के गोठ’ हर परिवार और महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा…

CG News: रायपुर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए रविवार को पहली बार दीदी के गोठ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।

2 min read
Sep 01, 2025
रेडियो कार्यक्रम! CM साय ने दिया संदेश, कहा- ‘दीदी के गोठ’ हर परिवार और महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए रविवार को पहली बार दीदी के गोठ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। अब यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

CG News: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल, ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का आज होगा शुभारंभ

CG News: दीदी के गोठ

कार्यक्रम के शुभारंभ संदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हमे गर्व है, बिहान से जुड़ी दीदियों ने अपने श्रम, साहस और आत्म विश्वास से न केवल अपने परिवार को संभाला है, बल्कि आज गांव में अर्थव्यवस्था की रीड़ बन चुकी है। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम हर परिवार और हर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

डिप्टी सीएम व पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुना। सीएम ने आगे अपने संदेश में कहा, बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की बहनें आज अपनी नई पहचान बना रही है।

देश की लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है और कई तो लखपति दीदी के रूप में सामने आई है। इसी कड़ी में रेडिया में दीदी के गोठ कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसके माध्यम से हर बिहान की दीदियों को सफलता की कहानियां और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

गांव उद्योग और शहर व्यापार का केंद्र बनें

डिप्टी सीएम शर्मा ने अपने संदेश में कहा, प्रदेश में 2 लाख 74 हजार 828 महिला स्व-सहायत समहू है। इससे 29 लाख 96 हजार से अधिक दीदी जुड़ी है। इसमें अच्छा काम करने वालों जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा, दीदियों के प्रयासों से गांव-गांव उद्योग के और शहर व्यापार के केंद्र बने।

प्रदेश में दिखा उत्साह

इस विशेष प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण के रूप में आयोजित किया गया। लाखों महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे प्रदेश में ‘दीदी के गोठ‘ को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Updated on:
01 Sept 2025 12:56 pm
Published on:
01 Sept 2025 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर