
हिमांशु शर्मा/IRCTC Connecting Train: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। रेलवे ने कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रेन लेट होने पर दूसरी ट्रेन में जाने की सुविधा मिलती थी। पहले अगर कोई ट्रेन लेट हो जाती थी और यात्री की दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन छूटने वाली होती थी, तो टीटीई और स्टेशन मास्टर की अनुमति से यात्री दूसरी ट्रेन में बैठकर अपना सफर पूरा कर सकते थे, लेकिन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के टिकटों से यह सुविधा हटा दी गई है।
रेलवे अधिकारी के अनुसार, पहले यात्रियों को इस स्थिति में काफी राहत मिलती थी। यदि यात्री का ई-टिकट कंफर्म था और पहली ट्रेन लेट होने के कारण उसकी दूसरी ट्रेन छूट रही है, तो संबंधित ट्रेन के टीटीई या स्टेशन मास्टर एक स्लिप पर लिखकर देते थे कि यात्री को दूसरी ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है। इससे यात्री बिना अतिरिक्त पैसा खर्च किए अपने गंतव्य तक पहुंच जाता था। यह सुविधा खासकर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बहुत मददगार थी।
लेकिन रेलवे ने नियमों में बदलाव करते हुए इस पूरी व्यवस्था को ही बंद कर दिया है। नया नियम लागू होने के बाद यात्रियों के पास सिर्फ एक ही विकल्प बचता है, टिकट कैंसिल कराना। इससे यात्रियों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तो कैंसिलेशन के बाद उनका पूरा पैसा वापस नहीं मिलता, ऊपर से उनका कीमती समय और दिन दोनों बर्बाद हो जाता है।