रायपुर

बारिश की झड़ी: घर से लेकर सड़क तक पानी-पानी, निकासी की समस्या नहीं हुई दूर

Raipur News: राजधानी में रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इस दौरान जल निकासी की समस्या फिर सामने आई।
less than 1 minute read
Jul 18, 2023
Rainfall: water from house to road, big problem
घर से लेकर सड़क तक पानी-पानी

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी में रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इस दौरान जल निकासी की (Raipur Hindi News) समस्या फिर सामने आई। बारिश से कई निचली बस्तियों की गलियों और घरों के सामने पानी भर गया।

घड़ी चौक और एनआईटी के सामने अति व्यस्त रोड पर पानी ठहरने से आवाजाही में दिक्कत हुई। कई जगह नालियां चोक होने से पानी सड़क पर बहता नजर (Rainfall) आया। शहर में 81 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए (Chhattisgarh Hindi News) रहने से अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री लुढ़कर 28.6 डिग्री पर आ गया।

Published on:
18 Jul 2023 11:28 am