रायपुर

अभिषेक पल्लव सहित 12 पुलिस कप्तान बदले, देखें लिस्ट

Raipur news: बेमेतरा जिलों में दो पक्षों के बीच भारी तनाव की घटना के बाद यहां के एसपी आई. कल्याण एलेसेला को सूरजपुर भेजा गया है। वहीं सूरजपुर के एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा में पदस्थ किया गया है।

less than 1 minute read
May 27, 2023
FILE PHOTO

Chhattisgarh news: रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 12 जिले के एसपी बदले गए हैं। इनमें कबीरधाम, बेमेतरा, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर (एमसीबी), सूरजपुर, दुर्ग, बलरामपुर, सरगुजा, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमए) जिला शामिल हैं।

पिछले दिनों बेमेतरा जिलों में दो पक्षों के बीच भारी तनाव की घटना के बाद यहां के एसपी आई. कल्याण एलेसेला को सूरजपुर भेजा गया है। वहीं सूरजपुर के एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा में पदस्थ किया गया है। दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम भेजा गया है। वहीं कबीरधाम के एसपी लाल उमेद सिंह को (raipur news) बलरामपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तीन एएसपी के बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें जिले का एसपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विधायक से हुए विवाद के बाद बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग को सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर भेजा गया है।

ये एसपी हुए प्रभावित




























































अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
टीआर कोशिमा एसपी एमसीबी सेनानी 2री वाहिनी छसबल सकरी बिलासपुर
भावना गुप्ताएसपी सरगुजाएसपी बेमेतरा
शलभ कुमार सिन्हाएसपी कांकेरएसपी दुर्ग
दिव्यांग कुमार लालजी भाई पटेलएसपी कोंडागांवएसपी कांकेर
सिद्धार्थ तिवारीएसपी दंतेवाड़ाएसपी एमसीबी
सुनील शर्माएसपी सुकमाएसपी सरगुजा

चव्हान किरण गंगारामएएसपी नक्सल
ऑपरेशन सुकमा
एसपी सुकमा
येदुवेल्ली अक्षय कुमारएसपी एमएमएएसपी कोंडागांव
गौरव रामप्रवेश रायएएसपी एसीबी
मुख्यालय रायपुर
एसपी दंतेवाड़ा
रत्ना सिंहएएसपी भानुप्रतापपुरएसपी एमएमए
Published on:
27 May 2023 01:22 pm
Also Read
View All