व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। भावुकता में लिए फैसले
बदलने होंगे। कार्य विस्तार की योजना फायदेमंद रहेगी। उधार दिया पैसा आने
की उम्मीद है। जीवन साथी का सहयोग कार्य पूर्ण करेगा।
बेरोजगारों को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आपसी विवाद के चलते तनाव
में रहेंगे। पुराने लेन-देन आज निपट सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों का
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तंगी समाप्त होगी।
पुरानी
बातें भूलकर यदि आप नम्र हो जाएं तो सम्बन्ध फिर से पहले जैसे हो सकते
हैं। युवा वर्ग करियर के प्रति चिंतित रहेंगे। असमंजस की स्थिति में फैसले न
लें, नुकसान होता है। आपकी मेहनत का शानदार परिणाम प्राप्त होगा।
पुराने
मित्रों से मुलाकत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ वक्त
गुजारेंगे। अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरुप बदलाव करें, अद्भुत परिणाम
मिलेंगे। विवाह में आ रही परेशानी का अंत होगा।
जोखिम
के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में
वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन
संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
जीवन
में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके
साथ-साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से
सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
भाग्योदय का
समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल
बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान
परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
परिणय
चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों
से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते
हैं। धन लाभ हो सकता है।
काम टालना बंद करें और समय पर
कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार
को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता
है।
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं।
खुद के तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।
कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिमेदारी भी पूरी करें।
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में
तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
अपने
व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।