अमेरिका और कनाडा के शोधकर्ताओं ने 'द ब्रेडेड लेडी' (गुंथे हुए बाल वाली महिला) नाम की 3,000 साल से भी ज्यादा पुरानी मिस्र की एक ममी का रहस्य 3डी सीटी स्कैन के जरिए सुलझाया है। जांच में पता चला कि इस महिला के दांत काफी घिसे हुए थे, एक मोलर दांत (दाढ़) टूटा हुआ था और उसे मसूड़ों की बीमारी थी। यह सब प्राचीन मिस्र के उस दौर के खान-पान की वजह से था, जिसमें खाने में बहुत ज्यादा कठोर और धूल-कण होते थे। दांतों में अजीब बदलाव भी मिले, जो प्राचीन मिस्र की 'ओपनिंग ऑफ द माउथ' नाम की अंतिम संस्कार की रस्म से जुड़े हो सकते हैं। इस रस्म का मकसद मरने वाले की इंद्रियों को दोबारा जागृत करना था, ताकि वे परलोक में उनका इस्तेमाल कर सकें।