रायपुर

Atmanand School Recruitment: रायपुर में दस्तावेज सत्यापन में 201 नहीं पहुंचे, 144 को छोड़ना पड़ा एक-एक पद

School Recruitment: आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन में 201 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 41 के दस्तावेज निरस्त हुए।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:03 PM IST
Atmanand School Recruitment
आत्मानंद स्कूल भर्ती में दस्तावेज सत्यापन (photo Patrika)

Atmanand School: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान 144 अभ्यर्थियों का दो पदों पर चयन हुआ है। जिसके कारण अभ्यर्थियों को किसी एक पद का ही चुनाव करना पड़ा। वहीं, सत्यापन के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 201 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 41 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कमी पाए जाने के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। अब 27 नवंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को संबंधित स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है लेकिन सभी पदों पर भर्ती पूरी नहीं हो पाएगी।

21 अक्टूबर तक मंगाए थे आवेदन अब दो दिनों में भर्ती हो जाएगी पूरी

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आत्मानंद स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया काफी तेजी से पूरा की गई। 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया होने के एक दिन बाद ही प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। भर्ती कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित की गई। उसके बाद दावा आपत्ति निराकरण, रिजल्ट जारी करने के साथ ही अब दस्तावेज सत्तयापन भी पूरा कर लिया गया है। अगले दो दिनों में काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी को ज्वाइनिंग आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

जाने किस विषय के कितने पदों पर चल रही भर्ती

व्याख्याता में हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल के 2, अर्थशास्त्र के 3, इतिहास के 3, राजनीति शास्त्र के 3, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44, भौतिक के 53 पद हैं। ऐसे ही प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक के 24, सहायक शिक्षक के 590 हैं। वहीं शिक्षक में हिंदी के 17, संस्कृत के 17, अंग्रेजी के 106, सामाजिक विज्ञान कला के 72, विज्ञान के 56, गणित के 68 पद शामिल हैं। साथ ही व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कंप्यूटर के 40, प्रयोग शाला सहायक के 170 पद हैं।

Updated on:
27 Nov 2026, 12:03 PM IST
Published on: