BJP ने दिया ऐसा पीएम जिसकी आवाज मां-बेटे नहीं पूरा देश सुनता है- शाह

मन सरकार के गौरवशाली 13 साल पूरे होने पर रायपुर प्रवास पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला...

2 min read
Dec 12, 2016
Amit Shah- Raipur visit
रायपुर.
रमन सरकार के गौरवशाली 13 साल पूरे होने पर रायपुर प्रवास पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि बीजेपी ने ढाई साल में क्या किया। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि बीजेपी ने ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जिसकी आवाज सिर्फ सोनिया-राहुल गांधी नहीं सुनते, अपितु पूरा देश सुनता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के गरीब लोगों की चिंता है। उनके विकास के लिए मोदी सरकार ने लगभग 93 योजनाएं शुरू की है। साथ ही अब तक के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगा है।


अमित शाह ने रमन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह रमन सिंह का अभिनंदन करने छत्तीसगढ़ आए हैं। देशभर के सारे मुख्यमंत्री रमन सिंह के काम को फॉलो करते हैं। रमन के नेतृतव में प्रदेश के हर गांव का विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के बजट को कई गुना तक बढ़ा दिया है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब शिशु मृत्यू दर 63 थी जो अब 43 हो गई है। वही माता मृत्यू दर भी 363 से कम होकर 230 रह गई है। यह रमन सरकार की उपलब्धि है।




-छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों की सूची में पहुंचा है।


-स्वतंत्रता के बाद जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं उनमें नरेन्द्र मोदी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।


-10 सदस्यों से शुरू हुए बीजेपी 11 करोड़ कार्यकताओं के जुडऩे से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।


-नोटबंदी से ममता बनर्जी और केजरीवाल का चेहरा उतर गया है।


-नोटबंदी के फैसले से सरकार बैकपुट पर नहीं जाएगी। 2018 में छत्तीसगढ़ के साथ ही देश में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी।


-छत्तीसगढ़ बीजेपी का अभेद टूल बन गया है। हम विकास की राजनीति करते हैं इसलिए हमें जनाधार मिलता है।


-जातिवाद,
सांप्रदायिक
ता की राजनीति बीजेपी नहीं
Published on:
12 Dec 2016 04:43 pm
Also Read
View All