करोड़ों  के सपने दिखाकर लगाया चूना, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

शहर में चिटफंड की आड़ में करोडो की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के...

less than 1 minute read
Dec 13, 2016
chitfund
रायपुर.
फर्जी कंपनीयों द्वारा प्रलोभन देकर लोगों से पैसा हजम कर फरार हाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। शहर में चिटफंड की आड़ में करोडो की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर राकेश कुमार को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।


छत्तीसगढ़ में चिटफंड का मायाजाल बड़ता जा रहा है और पुरा प्रदेश इसकी चपेट में हैं। शासन के चौकन्ना करने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी अपने रेडियो कार्यक्रम रमन के गोठ के जरिए लोगों को बताया था कि फर्जी कंपनियों के झांसे में न आए और कोई भी कंपनी आपको रातों रात दुगुना पैसा नहीं देती लेकिन फिर भी लोग इनके झांसे में आकर अपनी जीवन की पूंजी नष्ट कर देते हैं।


पिछले महीने भिलाइ में भी हुई थी धोखाधड़ी

भिलाई ट्विनसिटी में एक और चिटफंड कंपनी दिव्यानी प्राइवेट लिमिटेड की धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह 12 साल में धोखाधड़ी करने वाली यह 15 वीं चिटफंड कंपनी है जिसके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। पुलिस में पहले से दर्ज 27 कंपनियों ने लोगों का 59 करोड़ 90 लाख 93 हजार 354 रुपए डकारा है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाली इन 27 कंपनियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय में पेश किया जा चुका है।




Published on:
13 Dec 2016 03:24 pm
Also Read
View All