रायपुर

Raipur Crime : पहले मारपीट फिर किडनैप कर दी NTPC चुनाव नहीं लड़ने की धमकी, इलाके में फैली सनसनी

Raipur News Update : सुंदर नगर इलाके में वॉलपेपर सप्लाई करने वाले कारोबारी का रात 8:40 बजे एसयूवी से पहुंचे पांच लोगों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 10:59 AM IST
Raipur Crime : कारोबारी से मारपीट फिर किडनैप, दी NTPC चुनाव नहीं लड़ने की धमकी
Raipur Crime : कारोबारी से मारपीट फिर किडनैप, दी NTPC चुनाव नहीं लड़ने की धमकी

Raipur Crime News : सुंदर नगर इलाके में वॉलपेपर सप्लाई करने वाले कारोबारी का रात 8:40 बजे एसयूवी से पहुंचे पांच लोगों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। कारोबारी का नाम सिद्धार्थ अश्तकर (22) बताया जा रहा है। कारोबारी के साथ जिस वक्त घटना हुई, उस दौरान दुकान में एक कर्मचारी मौजूद था। (Raipur Crime Update) अपहरणकर्ताओं ने दुकान में घुसकर पहले दोनों को मारा और फिर कारोबारी को गाड़ी में जबरदस्ती बिठाकर चले गए।

कर्मचारी और परिजनों की सूचना पर दुकान पहुंचे दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश शुरू की। रात 1:10 बजे कारोबारी को कवर्धा से पुलिस ने बरामद किया है। (CG Breaking News) कारोबारी को कवर्धा से रायपुर लेकर अफसर निकले हैं।

कारोबारी के पिता को दो दिन से आ रहे थे फोन

कारोबारी के दोस्त ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, कि उसको घटना की जानकारी सिद्धार्थ के पिता ने दी थी। सिद्धार्थ के पिता ने उसके दोस्त को बताया था, कि दो दिन से अलग-अलग नंबर से पैसे देने के लिए फोन आ रहे हैं। (Raipur Breaking News) उन्होने पुलिस अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है। बहरहाल इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे है। (Raipur News Update) कारोबारी का अपहरण होने के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। उसकी तलाश करने के लिए तत्काल 5 टीम का गठन किया गया था।

सिद्धार्थ ने कहा

अपहरणकर्ता रात 8 बजे आए थे, अपहरणकर्ताओं ने बताया वो हरियाणा से आए है। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, फिर वो मुझे तेलीबांधा तरफ से लेकर निकले। पुलिस की चेकिंग को देखकर कमलविहार की तरफ भागे। (Raipur Crime News) अपहरणकर्ताओं ने कहा तुम्हारें पापा एनटीपीसी का चुनाव नहीं लड़ना हैं वरना पूरे परिवार को तकलीफ हो जाएगी।

Published on: