रायपुर

Raipur News: होटल में पकड़ी गई रशियन युवतियां, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर

Raipur Crime News: शहर के तेलीबांधा इलाके के एक होटल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान दो विदेशी युवतियों से पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेज दिया है…
less than 1 minute read
Jan 17, 2026
raipur crime news
होटल में पकड़ी गई रशियन युवतियों को पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर

Raipur Crime News: तेलीबांधा इलाके के एक होटल से पकड़ी गई उज्बेकिस्तान (रूस) की दो युवतियों को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों युवतियों से करीब तीन दिनों तक लगातार पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने और दस्तावेजों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Raipur Crime News: छापामार कार्रवाई में मिली युवतियां

मामला 10 जनवरी का है, जब आईबी की टीम ने तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान होटल में ठहरी दो विदेशी युवतियां मिलीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों युवतियां अवैध रूप से होटल में रह रही थीं। इसके बाद उनके पासपोर्ट और वीजा की गहन जांच की गई।

वैध ​वीजा नहीं था

जांच में सामने आया कि एक युवती के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा ही नहीं था, जबकि दूसरी युवती का वीजा करीब आठ महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद दोनों भारत में रह रही थीं और होटल में ठहरकर नियमों का उल्लंघन कर रही थीं।

दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर आईबी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सभी तथ्यों की पुष्टि और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवतियों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
17 Jan 2026 05:07 pm
Published on:
17 Jan 2026 05:07 pm