रायपुर

रायपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा! RTO एजेंट से 17.15 लाख की ठगी, खुद को बताया ATS का अधिकारी

RTO Agent Cyber Fraud: रायपुर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया हथकंडा अपनाते हुए बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
Feb 18, 2026
RTO एजेंट से 17.15 लाख की ठगी(photo-AI)

RTO Agent Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया हथकंडा अपनाते हुए बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताकर टिकरापारा निवासी एक RTO एजेंट और उसके परिवार को 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और 17 लाख 15 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित शरद कुमार तिवारी को अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि उनके आधार कार्ड और बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध में हुआ है। गिरफ्तारी से बचने और जांच में सहयोग के नाम पर उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने के निर्देश दिए गए।

RTO Agent Cyber Fraud: ऐसे रचा गया जाल

ठगों ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को डराया कि सहयोग नहीं करने पर तुरंत गिरफ्तारी होगी। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को 24 घंटे तक डिजिटल निगरानी में रखा गया। इस दौरान बैंक खातों की जानकारी लेकर अलग-अलग किस्तों में कुल 17.15 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

परिवार को भी बनाया निशाना

साइबर अपराधियों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी वीडियो कॉल में शामिल कर मानसिक दबाव बनाया। उन्हें किसी को फोन न करने और घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। लगातार धमकी और निगरानी के कारण परिवार भयभीत रहा और ठगों के निर्देशों का पालन करता रहा।

मामला दर्ज, जांच शुरू

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों, ट्रांजैक्शन डिटेल और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती और न ही बैंक खाते की गोपनीय जानकारी मांगती है। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में दें।

Published on:
18 Feb 2026 02:37 pm
Also Read
View All
CG BJP vs Congress: भ्रष्टाचार करने वाले हमको बुद्धि ना दें… कांग्रेस पर बीजेपी विधायक का तीखा पलटवार

छत्तीसगढ़ में IPL सट्टा 3 हजार करोड़ पार, रायपुर में करोड़ों के लेनदेन की जांच शुरू, 50 लाख कैश के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानिए किस राज्य में कितनी सीटें खाली और कब होगी वोटिंग-रिजल्ट

ड्रेस से तय हो रही Free पार्किंग! रायपुर मरीन ड्राइव पर लोअर-टीशर्ट फ्री, जींस-शर्ट वालों से वसूली…

लाखों छात्रों की परीक्षा दांव पर? रायपुर में बाइक से भेजे गए 10वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

अगली खबर