कैसा रहेगा इस सप्ताह का राशिफल, कौनसी राशि वालों के खुलेगी किस्मत

आप के राशिफल में क्या है विशेष, किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, पढि़ए सप्ताह का राशिफल
3 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 10:57 AM IST
daily horoscope todays 13 january rashifal
daily horoscope todays 13 january rashifal

मेष -मघा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन करवाएगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। व्यापारियों के लिए कच्चा तेल, नेफ्था, गंधक जैसे व्यवसाय में लाभ के साथ निवेश होगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को विभागीय परिवर्तन का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय अवसर मिलेंगे।

मिथुन- शत्रु परास्त होगा। न्यायिक प्रकरण सुलझेंगे। लंबे समय से चली आ रही भूमि से संबंधित समस्या का निवारण होगा। व्यापारियों के लिए कपड़ा, कच्चा सूत और सिंथेटिक्स में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कंपनी स्विच करने का अवसर मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह- राशि पर चंद्रमा का गोचर नए विषय की ओर ले जाएगा। क्षेत्रीय परिवर्तन करने का मन करेगा। समय अनुकूल है प्रयास करें। व्यापारियों के लिए पशु आहार से संबंधित व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को अतिरिक्त प्रभार मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवा में अवसर प्राप्त होंगे।

तुला-प्रबंधन में परिवर्तन करेंगे। संवेदना से मुक्त होकर दृढ़ व्यवसाय की और मन होगा। प्रस्तावित योजना इस दौरान आकार ले सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है धन लाभ होगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को प्रतिष्ठित पद मिलने के अवसर होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को पत्रकारिता में प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति का योग।

धनु-अनुकूल समय आ रहा है। प्रयासों में तेजी लाएं। कार्य की प्रगति लाभ प्रदान करेगी। पुराना धन प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्के ट में लाभ के सौदे मिलेंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा में अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। प्रयास जारी रखें।

कुंभ - समसप्तक चन्द्रमा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। शत्रुपक्ष परास्त होगा। नए विचारधारा के साथ मित्रवर्ग का सहयोग। व्यापारियों के लिए कोल उद्योग के साथ-साथ प्लास्टिक एसेसरीज का भी लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा से संबंधितों के लिए अच्छे योग हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम कार्यालय में सेवा के अवसर मिलेंगे।

वृष- कार्यक्षेत्र में सहयोगी का लाभ प्राप्त होगा। बॉस वर्ग प्रसन्न रहेगा। पुरानी पेंडिग समस्याओं का निवारण होगा। व्यापारियों के लिए उत्खनन, लौह उद्योग आदि से जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक लाभ का योग। नौकरी पेशा संबंधितों को इंक्रीमेंट के साथ उन्नति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर, फैशन डिजाइनिंग में अवसर मिल सकते हैं।

कर्क - अस्थिरता का अनुभव होगा। कार्य में शीघ्रता न करें। जल्द ही निर्णय लेने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है। व्यापारियों के लिए चिकनाईयुक्त खाद्य पदार्थ आर्थिक प्रबलता देगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को वैदेशिक अवसर मिल सकते है। महिला तथा छात्रवर्ग को सूचना प्रसारण विभाग से संबंधित क्षेत्र में मौका मिल सकता है।

कन्या- कुछ समय और प्रतीक्षा करने के बाद ही कार्य में अनुकूलता दिखाई देगी। अस्थिरता त्याग दें। लाभ के अवसर को हाथ से न जाने दें। व्यापारियों के लिए सॉफ्टवेयर से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा से संबंधितों का प्रबंधन के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को बाल विकास के क्षेत्र में सेवा के योग हैं।

वृश्चिक - हल्केपन का अनुभव करेंगे। समस्या का समाधान होगा। माह के आखिरी में शनि का लाभ मिलेगा। परिवर्तन योग है। व्यापारियों के लिए प्रतीक्षा करते हुए योजना बनाना श्रेष्ठ रहेगा। नौकरीपेशा से संबंधितों को उन्नति तथा आर्थिक लाभ का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक अवसरों की प्राप्ति होगी।

मकर - अस्थिरता बढ़ेगी। दो दिन बाद लाभ की स्थितियां बनेंगी। इस दौरान जरूरी कार्य पर विशेष ध्यान दें। लाभ के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में प्रयास करें। व्यापारियों के लिए कैमिकल से संबंधित क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा से संबंधितों को कड़ा परिश्रम। महिला तथा छात्रवर्ग को सहकारिता के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे।

मीन- कार्य गति पकड़ेगा। उलझनें समाप्त होंगी। लाभ के योग बनेंगे। मित्रों के माध्यम से मांगलिक कार्यों की रूप-रेखा बनेगी। व्यापारियों के लिए औषधि के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में लाभ। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अच्छा पद मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को खेल तथा युवा कल्याण विभाग में अवसर मिल सकते हैं।

Published on: