रायपुर

फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा

चंद्रपुर की पारम्परिक जाला और सरगुजा की गोदना साडिय़ों का प्रदर्शन
less than 1 minute read
फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा
फैशन शो में दिखा खादी वस्त्रों का जलवा

रायपुर में खुलेगा नए तरह का सैनिक स्कूल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। फैशन शो पांच राउंड में किया गया। प्रथम राउंड में 12 युवक-युवतियों और 2 बच्चों ने खादी के फैशनेबल कपड़ों का प्रदर्शन किया। दूसरे राउंड के ट्रायबल फैशन में ससुराल गेंदा फूल की धुन पर 8 महिलाएं नृत्य करते हुए चंद्रपुर की पारम्परिक जाला और सरगुजा की गोदना साडिय़ों का प्रदर्शन किया। इसी तरह तीसरे राउंड में सिल्क वस्त्रों के साथ रैम्प पर युवक-युवतियां नजर आईं। चौथे राउंड में 10 युवक-युवतियां और 2 बच्चों ने वैवाहिक परिधानों के साथ का प्रदर्शन किया।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]मोदी जी, बेरोजगारी कम करने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का मॉडल जरूर अपनाएं
अंतिम राउंड में क्रेजी चैम्प्स के मॉडल छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत में मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि खादी वस्त्र आधुनिकता के इस दौर में अपना प्रभाव दिखा रहे हैं। आज का यह फैशन शो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहेगा। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला आदि उपस्थित थे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >रायपुर. शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार को आयोजित फैशन शो में खादी और हथकरघा के वस्त्रों का प्रदर्शन किया। फैशन शो में जहां युवक-युवतियां और बच्चे पारम्परिक खादी वस्त्र पहनकर रैम्प पर नजर आए, वहीं ग्रामीण अंचलों की महिलाएं भी खादी और हथकरघा साडिय़ों में रैम्प पर चलती नजर आई।
1) यह भी पढ़ें : सीएम और गृहमंत्री हुए शामिल, देखें वीडियो

Published on:
28 Mar 2022 01:53 am