रायपुर मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद, 59 ने लिया प्रवेश

इस वर्ष शुरू हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया, जबकि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में केवल 7 लोगों ने प्रवेश लिया।

less than 1 minute read
Jul 20, 2016
medical colleges
रायपुर.
राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की पहली पसंद रायपुर मेडिकल कॉलेज है। रायपुर मेडिकल कॉलेज में अब तक 59 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। उधर, प्रवेश का दूसरा दिन भी निजी कॉलेजों के लिए निराशाजनक रहा। इस वर्ष शुरू हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया, जबकि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में केवल 7 लोगों ने प्रवेश लिया।

एमबीबीएस और बीडीएस की राज्य कोटे की 926 सीटों में से 174 में प्रवेश हो चुका है। विद्यार्थियों को पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत 22 जुलाई तक प्रवेश लेना है। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग नीट के बाद होगी।



कहां कितनी सीटें भरी

कॉलेज सीट प्रवेश

जेएनएमएमसी, रायपुर 124 59

सिम्स, बिलासपुर 124 32

बीकेएमएमसी, जगदलपुर 77 28

एलएलएएमसी, रायगढ़ 42 7

जीएमसी राजनांदगांव 82 23

जीएमसी अंबिकापुर 82 21

सीसीएमएमसी, दुर्ग 63 0
Published on:
20 Jul 2016 12:41 pm
Also Read
View All