रायपुर

पेपर लीक बंद करो’… रायपुर में NEET और Sonam Wangchuk के समर्थन में बारिश में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Raipur Breaking News: रायपुर के अंबेडकर चौक पर छात्रों और युवाओं ने NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की मांग उठाई
2 min read
Jul 19, 2026
Raipur Student Protest
Raipur Student Protest: पेपर लीक बंद करो(photo-patrika)

Raipur Student Protest: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में रविवार को युवाओं और छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक मामले और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र बारिश के बीच तख्तियां और पोस्टर लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवाज बुलंद की।

Sonam Wangchuk Support: बारिश के बीच सड़कों पर उतरे युवा

रविवार को हुई बारिश के बावजूद प्रदर्शन में शामिल युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों को न्याय दो” और “शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाओ” जैसे नारे लगाए। युवाओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

NEET पेपर लीक पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश में बार-बार होने वाले पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने मांग की कि NEET सहित सभी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्र संगठनों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सोनम वांगचुक के समर्थन में भी उठी आवाज

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उठाई जा रही आवाजों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को स्थायी और प्रभावी नीतियां लागू करनी चाहिए।

शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

अंबेडकर चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। छात्र-युवा संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

Updated on:
19 Jul 2026 06:33 pm
Published on:
19 Jul 2026 06:23 pm