रायपुर

Raipur News: PRSU में प्रोफेसर के 60 पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन…

Raipur News: अगले सप्ताह तक नया विज्ञापन जारी होने की संभावना है। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पिछली बार जिन विषयों के लिए भर्ती होनी थी, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2024, 6:39 PM IST
स्मार्ट नैनो मशीन से होगी खून अैार खाद्य पदार्थ की जांच (Photo source- Patrika)
स्मार्ट नैनो मशीन से होगी खून अैार खाद्य पदार्थ की जांच (Photo source- Patrika)

Raipur News: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पदों से संख्या बढ़ा दी है। पिछले वर्ष सितंबर में 49 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसे बढ़ाकर अब 60 कर दिया गया है।

इसके लिए अगले सप्ताह तक नया विज्ञापन जारी होने की संभावना है। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पिछली बार जिन विषयों के लिए भर्ती होनी थी, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पहले प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद थे। अब प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 25 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद हैं। जानकारी के अनुसार, पिछली बार 49 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी, लेकिन इसमें से भूगोल का एक पद घटाया जा रहा है।

इस तरह से पहले के 48 और अभी के 12 मिलाकर कुल 60 पद हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि जो पुराने आवेदन हैं वह मान्य हैं। उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन उम्मीदवार के पास कोई अतिरिक्त दस्तावेज जैसे- रिसर्च पेपर, अनुभव या अन्य है तो उसे जमा कर सकेंगे।

Updated on:
29 Aug 2024, 6:39 PM IST
Published on: