रायपुर

Raipur News: रेलवे स्टेशन में आए दिन स्टेशन में एटीवीएम खराब, यात्री परेशान, डीआरएम ने जताई नाराजगी

Raipur News: रायपुर स्टेशन पर बीते कई महीनों से एटीवीएम मशीनें बार-बार खराब हो रही हैं। इसके चलते आरक्षण केंद्र और अन्य कार्यरत एटीवीएम पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।
2 min read
• •
Feb 05, 2026
Raipur News: रेलवे स्टेशन में आए दिन स्टेशन में एटीवीएम खराब, यात्री परेशान, डीआरएम ने जताई नाराजगी
रायपुर रेलवे स्टेशन (Photo Patrika)

Raipur News: रेलवे स्टेशन रायपुर में टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की लगातार खराबी और टिकट काउंटरों पर चिल्हर की कमी से यात्री परेशान हैं। इसको लेकर डीआरएम ने नाराजगी जताई है। शिकायतें सामने आने के बाद उन्होंने स्टेशन की टिकट व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, रायपुर स्टेशन पर बीते कई महीनों से एटीवीएम मशीनें बार-बार खराब हो रही हैं। इसके चलते आरक्षण केंद्र और अन्य कार्यरत एटीवीएम पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे असुविधा बढ़ रही है।

दूसरी ओर, आरक्षण केंद्र के टिकट काउंटरों पर चिल्हर की समस्या भी लगातार सामने आ रही है। यात्रियों की शिकायत है कि काउंटर से उन्हें चिल्हर लाने को कहा जाता है और चिल्हर उपलब्ध न होने का हवाला देकर कई बार वापस भेज दिया जाता है। यह मामला डीआरएम तक पहुंचने के बाद उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और एसीएम अविनाश कुमार आनंद को नियमित रूप से स्टेशन की टिकट व्यवस्था का निरीक्षण कर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आनंद ने कहा कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पहले की तुलना में व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन चिल्हर की समस्या को भी प्राथमिकता के साथ दूर किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि किसी यात्री के साथ चिल्हर या किसी अन्य कारण से बद्तमीजी की जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेशन में कुल आठ एटीवीएम मशीनें

वर्तमान में रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल आठ एटीवीएम मशीनें स्थापित हैं। इनमें से गेट नंबर-2 के पास लगी चार एटीवीएम मशीनों में हर माह कभी एक तो कभी दो मशीनें खराब पाई जाती हैं। इसके अलावा, एक एटीवीएम वीआईपी गेट के पास और तीन एटीवीएम आरक्षण केंद्र के समीप स्थापित हैं। लगातार खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published on:
05 Feb 2026 10:03 pm