रायपुर

Raipur News:आंबेडकर अस्पताल के ओटी में फैला बैक्टीरिया, 10 दिन तक ठप रहा ऑपरेशन

Raipur News: बीजापुर से आए मरीजों की आंखों में काफी इंफेक्शन था। इस कारण बैक्टीरिया फैलने की आशंका है। बीजापुर के मरीजों के जाने के बाद ओटी ठीक-ठाक रहा।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
आंबेडकर अस्पताल (Photo Patrika)

Raipur News: आंबेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग का ऑपरेशन थिएटर करीब 10 दिन तक बंद रहा। दरअसल यहां बीजापुर से मोतियाबिंद सर्जरी करवाकर आए मरीजों के कारण ओटी में इंफेक्शन फैल गया था। ओटी की कल्चर जांच में बैक्टीरिया की पुष्टि हो गई।

अब ओटी बैक्टीरियामुक्त हो गया है और मरीजों की रूटीन सर्जरी की जा रही है। विभाग की एचओडी डॉ. निधि पांडेय का कहना है कि मशीनों में कुछ समस्याओं के कारण ओटी बंद था। रूटीन में भी ओटी की कल्चर जांच कराने की जरूरत पड़ती है।

पत्रिका को विश्वस्तों ने बताया कि बीजापुर से आए मरीजों की आंखों में काफी इंफेक्शन था। इस कारण बैक्टीरिया फैलने की आशंका है। बीजापुर के मरीजों के जाने के बाद ओटी ठीक-ठाक रहा। कुछ दिनों बाद ऑपरेशन के बाद यहां कुछ मरीजों की आंखों में सूजन व अन्य समस्या हुई। डॉक्टरों को आशंका हुई कि कहीं या इंफेक्शन का नतीजा तो नहीं है।

इसलिए माइक्रो बायोलॉजी विभाग में कल्चर जांच करवाई गई। तीन बार कल्चर जांच करवाई जाती है। एक रिपोर्ट आने में 72 घंटे यानी तीन दिन लगते हैं। एचओडी का कहना है कि अब नियमित रूप से मोतियाबिंद समेत दूसरे ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ओटी में बैक्टीरिया है या नहीं, यह जांच समय-समय पर करवाई जाती है।

Published on:
16 Jan 2026 12:49 am
Also Read
View All

अगली खबर