3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तेज रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं…

CG Weather Update: मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इ

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तेज रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तेज रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

CG Weather Update: तेज हवाओं का अलर्ट

बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में पेड़ों, होर्डिंग्स और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं।

कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज

दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यहां मौसम अपेक्षाकृत स्थिर बना रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई।

पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर न जाएं, तेज हवा के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। वहीं बारिश और तेज हवाओं का असर खेती पर भी पड़ सकता है। खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।