यदि आप यात्रा करने के शौकिन हैं और इस दौरान आप रेलवे कैंटीन का खाना खाते हैं तो जरा संभलकर जनाब। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य को खतरा है। आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ये हम नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन के कैंटीन में बने खाने के जांच से हुआ। दरअसल, सोमवार को यह नजारा राजधानी के रेलवे स्टेशसन पर देखने को मिला। जी हां, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन ने सोमवार को शाम 6.30 बजे स्टेशन औचक रूप से दबिश दी।
कैंटीन में दाल चखी और खाद्य सामग्री को जांचा भी। इस दौरान उन्हें चौकाने वाले नजारे दिखे। उन्होंने किचन में लापरवाही पाए जाने पर तुरंत 10 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका। जीएम ने कहा कि केवल ट्रेन आने के दौरान ही यात्रियों को जनता खाना मिलता है, लेकिन अब हमेशा मिलेगा। जिस तरह ट्रेनों के आने और जाने से पहले एनाउंसमेंट होता है, ठीक उसी तरह जनता खाना हर स्टॉल पर रखा है की जानकारी यात्रियों को देने के लिए कहा है।
रेलवे जीएम प्लेटफार्म एक पर एमएस हकीमचंद एण्ड सन्स द्वारा संचालित कैंटीन के किचन में भी पहुंचे। इस दौरान चावल के भगोने पर ठीक से ढक्कन नहीें लगा हुआ पाया। सफाई भी ठीक नहीं थी।