
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान खत्म हो गया। प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीन लोकसभा क्षेत्र में में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 75.16 रहा।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। 5 बजे तक तीनों सीटों में 75.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां 75.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 76.16 और महासमुंद में 73.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। चुनाव खत्म के बाद अब पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। वहीं अन्य जगहों में शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।
अंतागढ़ - 73.00%
भानुप्रतापपुर - 75.00%
डौंडीलोहारा - 72.41%
गुंडरदेही - 71.70%
कांकेर - 76.00%
केशकाल - 73.58%
संजारी बालोद - 72.56%
सिहावा - 74.52%
बसना - 71.07%
बिंद्रानवागढ़ - 78.84%
धमतरी - 70.16%
खल्लारी - 66.34%
कुरुद - 74.40%
महासमुंद - 64.90%
राजिम - 72.02%
सरायपाली - 70.87%
डोंगरगांव - 73.23%
डोंगरगढ़ - 68.83%
कवर्धा - 70.20%
खैरागढ़ - 75.25%
खुज्जी - 75.22%
मोहला मानपुर - 75.00%
पंडरिया - 68.30%
राजनांदगांव - 72.48%
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। 1 बजे तक तीनों सीटों में 63.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 3 बजे तक 67.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 61.34 और महासमुंद में 63.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतादान खत्म हो गया है वहां सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट डाल पाएंगे। बाकी जगहों में शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
अंतागढ़ - 65.00%
भानुप्रतापपुर - 68.00%
डौंडीलोहारा - 65.57%
गुंडरदेही - 65.52%
कांकेर - 69.10%
केशकाल - 71.08%
संजारी बालोद - 65.67%
सिहावा - 70.70%
बसना - 63.69%
बिंद्रानवागढ़ - 71.03%
धमतरी - 62.52%
खल्लारी - 59.83%
कुरुद - 63.08%
महासमुंद - 58.96%
राजिम - 63.16%
सरायपाली - 63.68%
डोंगरगांव - 58.40%
डोंगरगढ़ - 55.00%
कवर्धा - 59.84%
खैरागढ़ - 67.25%
खुज्जी - 65.80%
मोहला मानपुर - 71.00%
पंडरिया - 57.70%
राजनांदगांव - 60.31%
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से जारी मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। इसी तरह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के 9 मतदान केंद्रों में मतदान खत्म हो गया है। अब लाइन में लगे लोग ही वोट डाल पाएंगे। बाकी जगह शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कौड़ीकसा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवासुर में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला। मतदाता बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। 20 मिनट से मतदान प्रभावित। ग्रामीण मतदाताओं में मधुमक्खियों के कारण दहशत।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेस्टस्ट अपडेट आ गया है। 1 बजे तक तीनों सीटों में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 1 बजे तक 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 47.82 और महासमुंद में 52.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अंतागढ़ - 63.40 %
भानुप्रतापपुर - 64.10 %
डौंडीलोहारा - 56.60 %
गुंडरदेही - 56.12 %
कांकेर - 61.90 %
केशकाल - 65.56 %
संजारी बालोद - 54.97 %
सिहावा - 61.82 %
बसना - 53.74 %
बिंद्रानवागढ़ - 55.49 %
धमतरी - 48.60 %
खल्लारी - 51.50 %
कुरुद - 50.86 %
महासमुंद - 49.23 %
राजिम - 51.88 %
सरायपाली - 55.11 %
डोंगरगांव - 46.80 %
डोंगरगढ़ - 45.00 %
कवर्धा - 46.32 %
खैरागढ़ - 54.83 %
खुज्जी - 41.10 %
मोहला मानपुर - 63.00 %
पंडरिया - 45.78 %
राजनांदगांव - 43.66 %
राजनांदगांव लोकसभा सीट के उम्मीदवार संतोष पांडेय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला है। मतदान के बाद पांडेय ने जीत का दावा किया है। इधर राजनांदगांव के टेडेसरा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का मुक्की हुई।
गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप। महिलाओं को छाते में मारने की शिकायत। पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।
गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की सर्विस रायफल से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। जवान मध्यप्रदेश के राजपुर के जियालाल पंवार का रहने वाला था। 34वीं बटालियन की ए कंपनी पदस्थ जवान की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ ड्यूटी में लगी थी। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
पूर्व सीएम व विधानसभा अध्यक्ष रमन ने मतदान के बाद कहा, छत्तीसगढ़ में भारी मतदान हो रहा है… मैं राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा वोट दें। एक बड़े संकल्प के साथ तीसरी बार पीएम मोदी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना है। "
सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। इस पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे लेकिन VVPAT की गिनती होनी चाहिए।"
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेस्टस्ट अपडेट आ गया है। 11 बजे तक तीनों सीटों में 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 11 बजे तक 17.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 14.59 और महासमुंद में 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अंतागढ़ - 36.30 %
भानुप्रतापपुर - 36.70 %
डौंडीलोहारा - 39.14 %
गुंडरदेही - 37.32 %
कांकेर - 43.00 %
केशकाल - 44.15 %
संजारी बालोद - 35.95 %
सिहावा - 43.35 %
बसना - 37.15 %
बिंद्रानवागढ़ - 35.20 %
धमतरी - 32.92 %
खल्लारी - 35.34 %
कुरुद - 31.33 %
महासमुंद - 33.54 %
राजिम - 31.85 %
सरायपाली - 38.19 %
डोंगरगांव - 34.76 %
डोंगरगढ़ - 39.96 %
कवर्धा - 32.48 %
खैरागढ़ - 37.81 %
खुज्जी - 32.19 %
मोहला मानपुर - 42.00 %
पंडरिया - 28.35 %
राजनांदगांव - 30.53 %
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के उदंती अभ्यारण्य के कई गांवों में मतदान बहिष्कार हो रहा है। इसकी सूचना के बाद आला अफसर गांव में पहुंचे। जहां बम्हनीझोला मंडी में ग्रामीणों के साथ अफसर चर्चा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कोयबा, नागेश, साहेबीनकछार, गरीबा के बूथ में आने वाले 9 गांवों के मतदाता मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोहारा मतदान केंद्र में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग वोटर की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मतदान केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने बुजुर्ग का इलाज किया। बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। बावजूद लोकतंत्र केे महापर्व में शामिल होने के लिए वोटरों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने बूथ क्रमांक 381, रणवीरपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद विधायक ने लोगों को वोटिंग की अपील की।
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ओड़ियाकला मतदान केंद्र में नव विवाहित वर-वधु एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। वोटिंग के बाद दूल्हा-दुल्हन ने सेल्फी भी ली।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में मतदान जारी है। वहीं अब तक महासमुंद और कांकेेर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रुपकुमारी चौधरी और भोजराज नाग ने वोट डाला है। वहीं कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने वोट डाला। सभी प्रत्याशियों ने वोटिंग के बाद जीत का दावा किया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद में दूल्हा शादी से पहले मतदान के लिए पहुंचा है। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर एक वोट बहुत जरूरी है। इस दौरान लोगों ने भी वोटिंग की अपील की।
अंतागढ़ - 17.90 %
भानुप्रतापपुर - 21.00 %
डौंडीलोहारा - 18.19 %
गुंडरदेही - 14.50 %
कांकेर - 20.00 %
केशकाल - 20.57 %
संजारी बालोद - 15.41 %
सिहावा - 13.50 %
बसना - 16.25 %
बिंद्रानवागढ़ - 16.15 %
धमतरी - 11.00 %
खल्लारी - 15.34 %
कुरुद - 10.00 %
महासमुंद - 13.28 %
राजिम - 15.38 %
सरायपाली - 17.04 %
डोंगरगांव - 15.12 %
डोंगरगढ़ - 8.39 %
कवर्धा - 13.00 %
खैरागढ़ - 17.03 %
खुज्जी - 18.21 %
मोहला मानपुर - 20.15 %
पंडरिया - 13.00 %
राजनांदगांव - 14.53 %
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। पहले 2 घंटे में तीनों सीटों में 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े है। यहां सुबह 9 बजे तक 17.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 14.59 और महासमुंद में 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा में वोट डाला। मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें। राजनांदगांव में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब जनता के सामने हैं। यहां कम से कम 70% मतदान होगा।"
महासमुंद लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान में वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां गरियाबंद गरियाबंद स्थित मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट ग्राम के मताएं दूधमुंहे बच्चे को लेकर वोटिंग के लिए पहुंचे।
राजनांदगांव के कमला कालेज स्थित बूथ क्रमांक 37 की ईवीएम में अचानक से खराबी आ गई। इसके चलते कुछ देर के लिए मतदान रुक गया। हालांकि तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुट गई है।
Lok Sabha Election 2024 LIVE: मतदान करने बुजुर्गों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। वहीं मतदान कर्मी वोटरों को तिलक लगाकर माला पहनाई। बता दें कि गरियाबंद में 89 साल के बुजुर्ग ने पहले मतदान किया।
- छत्तीसगढ़िया पारंपरिक बिहाव परब के थीम पर आधारित मतदान केंद्र को सजाया गया। मतदान केंद्र की एक झलक!
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने कवर्धा में मतदान किया।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला मानपुर में सुबह 5.30 बजे से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई है। वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित हैं।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।