आखिर क्यों बोले मंत्री – किसानों के मरते ही पिकनिक मनाने पहुंच जाते हैं भूपेश

मंत्री अजय ने कहा कि धमतरी में 2 किसानों ने आत्महत्या की है। मैंने उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन भूपेश दलबल सहित पिकनिक मनाते रहे।

2 min read
Aug 01, 2017
Feature image
रायपुर.
विधानसभा का
अपने पहले दिन ही काफी हंगामेदार रहा। किसानों को श्रद्धांजलि देने के बाद विपक्ष ने किसानों के आत्महत्या मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरा। किसानों के आत्महत्या के आंकड़े गिनाते हुए विपक्ष ने लगभग आधे घंटे तक जोरदार हंगामा किया। हालांकि आसंदी से बार-बार आश्वस्त किया जाता रहा कि किसानों के आत्महत्या के मुद्दे पर उसे पूरी बात रखने का मौका दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष सुनने को तैयार नहीं था। आसंदी से कहा गया कि विपक्ष की तरफ से स्थगन की सूचना दी गई है। इसलिए प्रश्नकाल के बाद विपक्ष इस मुद्दे को उठा सकता है, लेकिन विपक्ष प्रश्नकाल से पहले ही इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में लगा रहा।


मंत्री अजय चंद्राकर के बयान को लेकर काफी शोर शराबा हुआ। उन्होंने कहा कि धमतरी में 2 किसानों ने आत्महत्या की है। मैंने उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन भूपेश दलबल सहित पिकनिक मनाते रहे। मंत्री के इस बयान पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधायक धनेंद्र साहू, अमरजीत भगत, उमेश पटेल सहित विपक्ष के कई नेताओं ने नाराजगी जताई। मंत्री से माफी मांगने को लेकर विपक्ष लगभग 5 मिनट तक नारेबाजी करता रहा। शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही स्थगित होने के बाद बघेल ने कहा मंत्री का बयान मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। मुझे से ध्यान भटकाने के लिए चंद्राकर ने इस तरह का बयान दिया है। यह मेरा ही नहीं पूरे सदन अपमान है।

Read more: VIDEO: युवती ने सुनाई आपबीती! कैसे कांग्रेसी नेता सालों से उसके साथ कर रहा है दरिंदगी

दरअसल, कांग्रेस के विधायक धनेंद्र साहू ने किसानों को श्रद्धांजलि देने की मांग की। 5 मिनट के स्थगन के बाद जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई। विपक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की। हालांकि विधानसभा का मानसून जारी है। इसमें कृषि मंत्री बृजमोहन का मुद्दा अभी तक नहीं उठा है, लेकिन यह मुद्दा भी गरमाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल कांग्रेस सरकार को किसानों के मामले को लेकर उसका पक्ष जानने के लिए आतुर है। जैसा कि आज सदन के शुरू होने से पहले ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि मंत्री के रिसॉर्ट या फार्महाउस के मामले को लेकर विपक्ष सदन को घेरेगा, लेकिन विपक्ष ने शुरू में ही किसानों का मुद्दा उठाकर इसे मुद्दे को नरम कर दिया।




Published on:
01 Aug 2017 03:18 pm