रायपुर

Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में नाइजीरियन बंदी ने की आत्महत्या, इस मामले में मुख्य प्रहरी निलंबित

CG News: सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन मूल के विचाराधीन बंदी पैट्रिक यूबीके बायको ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले में मुख्य प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।
1 minute read
Jan 30, 2025
Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में नाइजीरियन बंदी ने की आत्महत्या, इस मामले में मुख्य प्रहरी निलंबित

Raipur News: सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन बंदी पेैट्रिक यूबीके बाओको के फांसी लगाने पर मुख्य प्रहरी चिंतानी लाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच करने के आदेश जेल अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में बंदी द्वारा टॉवेल का धागा निकालकर उसकी मोटी रस्सी बनाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। उसके द्वारा सेल 10 नंबर के रोशनदान में लगे राड में 28 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे लटके हुए देखा गया था।

बताया जाता है कि नाइजीरियन बंदी को चार माह पूर्व स्पेशल सेल में शिफ्ट किया गया था। उसके आसपास बने सेल में कई अन्य गंभीर अपराध में संलिप्त विचारधीन बंदियों को रखा गया है। इसकी निगरानी करने की जिमेदारी मुख्य प्रहरी चिंतानी लाल को दी गई थी।

सेल में बंदी द्वारा खुदकुशी करने की घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित किया है। जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य का कहना है कि लापरवाही बरतने पर मुख्य प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की विभागीय जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। खुदकुशी करने वाला नाइजीरियन बंदी के अस्वस्थ्य होने के कारण मेडिकल डाइट दिया जा रहा था। उसे भोजन में दूध, प्रोटीन पावडर के साथ अंडे दिए जा रहे थे।

तनावग्रस्त: ड्रग सप्लाई करने के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पैट्रिक यूबीके बाओको को छोड़ उसके अन्य साथियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से उसे तनावग्रस्त देखने की बात कही जा रही है। अपने साथियों के जमानत मिलने के बाद उसे अपनी भाषा में बड़बड़ाते हुए भी देखना बताया जा रहा है। हालांकि इसके संबंध में अन्य प्रहरियों और बंदियो से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।

Updated on:
30 Jan 2025 08:18 am
Published on:
30 Jan 2025 08:18 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप