NSUI ने पहले उड़ाए 2 हजार के नोट, फिर माशिमं पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप

एनएसयूआई ने किताबों की छपाई में साइज और क्वालिटी में अनियमितता के आरोप को लेकर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव किया।

less than 1 minute read
Aug 01, 2017
nsui and congress
nsui and congress
रापयुर.
एनएसयूआई ने किताबों की छपाई में साइज और क्वालिटी में अनियमितता के आरोप को लेकर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव किया। वहीं इस छात्र संगठन ने मंडल पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप भी लगाया। छात्रों ने 2 हजार के नोट उड़ाकर परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। मंडल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। माशिमं के सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान परिसर के गेट को बंद कर दिया गया था। छात्रों की इसे खुलवाने को लेकर पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी भी हुई।


कई छात्रों की गिरफ्तारी


पुलिस ने मामले में कई छात्रों को गिरफ्तार किया है। एनएसयूआई ने मामले को लेकर शासन से जांच कराने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मंडल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। कहीं मंत्री तो कहीं अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार अपनी सफाई में बेदाग छवि की बात करती है जो जनता के साथ बेमानी है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र स्तर पर आंदोलन करेगा। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।


Published on:
01 Aug 2017 04:04 pm