रायपुर

6 दिन बाद भी नहीं मिला साढ़े 26 लाख की चपत लगाने वाले आरोपियों का सुराग, अब ये पैंतरा अपनाएगी पुलिस

डीडी नगर उठाईगिरी: कैमरों में दिखे संदिग्धों को नहीं पहचान पाया कैशियर .
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 10:44 PM IST
6 दिन बाद भी नहीं मिला साढ़े 26 लाख की चपत लगाने वाले आरोपियों का सुराग
6 दिन बाद भी नहीं मिला साढ़े 26 लाख की चपत लगाने वाले आरोपियों का सुराग

रायपुर। नंदन इस्पात एंड पॉवर लिमिटेड के कैशियर धीरेंद्र मिश्रा से 26 लाख 50 हजार रुपए की उठाईगिरी करने वाले आरोपियों का 6 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। शातिर आरोपियों को पकडऩे डीडी नगर पुलिस के अलावा साइबर सेल की तीन टीम काम कर रही है, इसके बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। अब कंपनी में काम छोड़ चुके पुराने कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी है। केस की जांच में पुलिस पड़ोसी जिलों और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मदद ले रही है।

टेक्नोलॉजी के अलावा मुखबिरों का इस्तेमाल
आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस महकमे के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। एक टीम टेक्नोलॉजी के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है, तो दूसरी टीम मुखबिरों से सुराग लेने की कोशिश कर रही है।

वर्जन
उठाईगिरी करने वाले आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। कुछ संदेहियों को हमने चिन्हांकित किया था, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस्पता कंपनी में नौकरी छोड़ चुके कर्मियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाएंगे।
मंजूलता राठौर, निरीक्षक, डीडी नगर

Click & Read More Chhattisgarh News .

Updated on:
19 Nov 2019, 10:44 PM IST
Published on: