अप्रैल के अंत तक जमा हो सकेगा बकाया कर

आरडीए ने सरचार्ज में 31 मार्च बजाए 30 अप्रैल तक 3 लाख रुपए तक की सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट,आवासीय प्लॉटों की दर में 5 फीसदी वृद्धि
less than 1 minute read
Apr 02, 2016
News Raipur house
News Raipur house
रायपुर.
रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 3 लाख रुपए तक की सरचार्ज राशि में छूट की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। पहले छूट की अवधि 31 मार्च तक थी। प्राधिकरण के सीईओ एमडी कावरे ने बताया कि प्राधिकरण के संचालक मंडल की बजट बैठक में बकायादारों द्वारा एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज की राशि में छूट की अवधि को एक माह तक और बढ़ा दिया गया है।


संचालक मंडल द्वारा लिए गए एक और निर्णय के अनुसार विभिन्न योजनाओं में विक्रय की जाने वाली संपत्तियों के लिए नियुक्त 8 एजेंटों (विक्रय अभिकर्ता) द्वारा कार्य नहीं किए जाने के कारण उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।


आवासीय प्लॉटों की दर में 5 फीसदी वृद्धि

प्राधिकरण ने बड़े भूखंडों को छोटे किए जाने के बाद उसकी अधोसंरचना की लागत बढऩे पर 2000 वर्गफीट तक के आवासीय प्लॉटों की दरें 5 प्रतिशत बढ़ा दी हैं। इससे पहले फ्री होल्ड के भूखंडों का मूल्य 1696 रुपए प्रति वर्गफीट था, इसे बढ़ाकर 1781 रुपए प्रति वर्गफीट तथा लीज होल्ड प्लॉटों की दरें 1402 रुपए प्रति वर्गफीट से बढ़ा कर 1472 रुपए कर दी गई हैं।

Published on:
02 Apr 2016 01:22 am