6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे नहीं लगता कि भगवान को फर्क पड़ता है’ कलावा विवाद पर महीनों बाद छलका अपूर्वा मखीजा का दर्द, बोलीं- मेरी जिंदगी बदल गई

Apoorva Mukhija On kalawa controversy: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में कलावा काटने से हुए विवाद पर लंबे समय बाद दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे इसका असर उनके दिमाग पर हुआ था।
2 min read
Google source verification
Apoorva Mukhija aka Rebel Kid On kalawa controversy was her breaking point

अपूर्वा मखीजा ने अपने कलावा कॉन्ट्रोवर्सी पर किया खुलासा (Photo Source- Youtube/@the/rebelkid)

Apoorva Mukhija On kalawa controversy: 'द रेबेल किड' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, इस नए वीडियो में उन्होंने कुछ महीनों पहले हुए 'कोचेला कलावा विवाद' पर खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया ट्रॉलिंग ने उनकी मानसिक स्थिति को गहराई से प्रभावित किया था। मैं जब सोती थी तो उठने का मन नहीं करता था।

अपूर्वा मखीजा की कलावा विवाद के बाद बदली जिंदगी

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अपूर्वा अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह 'कोचेला' (Coachella) में शामिल होने गई थीं। वहां उन्होंने अपनी कलाई पर बंधा 'कलावा' यह सोचकर काट दिया था कि यह उनकी एस्थेटिक तस्वीरों में अच्छा नहीं लग रहा था। 

जब अपूर्वा को वो वीडियो सामने आया था जो उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामन करना पड़ा था। लोगो ने उनपर और उनके चरित्र पर भी कई गंभीर सवाल उठाए थे। अब ऐसे में उन्होंने महीनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपूर्वा ने एक वीडियो शेयर किया है और अपनी जिंदगी के उस काले दौर को याद किया है और भगवान को लेकर भी बात की।

वीडियो में अपने उस कदम की वजह समझाते हुए अपूर्वा ने कहा, “मैंने कलावा काटने से पहले ज्यादा सोचा-विचारा नहीं किया था। मुझे लगा कि यह मेरी तस्वीरों के लुक में बाधा बन रहा है। भगवान के साथ मेरा रिश्ता अभी नया-नया है। मैंने हाल ही में ईश्वर में विश्वास करना शुरू किया है, जिससे मुझे काफी मानसिक शांति मिलती है। लेकिन मेरा मानना है कि ईश्वर के साथ कोई सख्त नियम नहीं जुड़े होते और भगवान को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने कोई धागा काट दिया या नहीं।"

'मेरे कलावा काटने से हुई थी धार्मिक लोगों की भावना आहत'

अपूर्वा ने आगे स्वीकार किया कि उनके इस कदम से धार्मिक परंपराओं में विश्वास रखने वाले कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने इस पर खबरें बनाईं और इंटरनेट पर भारी विरोध हुआ।

अपूर्वा ने उस समय की अपनी मानसिक स्थिति बयां करते हुए कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में इससे पहले भी विवाद देखे हैं, लेकिन यह विवाद मेरे लिए टर्निंग पॉइंट था। उस दौरान मेरी दिमागी हालत ऐसी हो गई थी कि मुझे लगता था मैं चाहे कुछ भी कर लूं, बोलने से पहले कितना भी सोच लूं, मैं कभी कुछ सही नहीं कर सकती। मुझे लगा कि मेरा हर कदम गलत ही साबित हो रहा है।"

विवाद के बाद अकेले बाली यात्रा पर निकलीं थीं अपूर्वा

इंटरनेट पर हुए भारी विरोध और मानसिक तनाव से उबरने के लिए अपूर्वा ने खुद को समय देने का फैसला किया। उन्होंने खुलासा किया कि हालांकि यह उनका सबसे सही फैसला नहीं था, फिर भी वे इस भारी ट्रॉलिंग के बाद अकेले ही बाली की यात्रा (सोलो ट्रिप) पर निकल गईं। अपूर्वा का कहना है कि अब वह समय के साथ खुद को संभाल रही हैं और चीजों को ज्यादा सतर्कता से देखने लगी हैं।