5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह हलवा नहीं, भोग है समझे’, जन्माष्टमी के भोग बनाने पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत, अब यूजर्स को दिया करारा जवाब

Kangana Ranaut viral video: जन्माष्टमी पर भोग बनाने के वीडियो को लेकर कंगना रनौत को एक यूजर ने ट्रोल किया। कंगना ने जवाब देते हुए कहा- 'तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो।'
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut viral video

जन्माष्टमी के भोग बनाने पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत (सोर्स: X-ANI/@KanganaTeam)

Kangana Ranaut Cooking Video: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनका एक नया वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो जन्माष्टमी के मौके पर मनाली स्थित अपने घर पर भोग तैयार करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने उनके खाना बनाने के तरीके पर सवाल उठा दिया। इस पर कंगना ने भी बिना देर किए उसे करारा जवाब दे दिया।

भोग बनाने के वीडियो पर यूजर ने उठाया सवाल

जन्माष्टमी के मौके पर कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह मनाली स्थित अपने घर पर त्योहार के लिए भोग तैयार करती दिखाई दीं। वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने उनके खाना बनाने के तरीके पर कमेंट किया।

यूजर ने दावा किया कि कंगना ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा ही नहीं जलाया था। उसने यह भी कहा कि जिस बर्तन में वह खाना बना रही थीं, वह पहले से काला था और कंगना गैस चालू करना भूल गई थीं।

कंगना ने भोग पर दिया बयान

यूजर के कमेंट पर कंगना ने सफाई देते हुए बताया कि वह हलवा नहीं, बल्कि भोग तैयार कर रही थीं। उन्होंने समझाया कि इस डिश को बनाने के लिए कई चीजें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और बाद में एक साथ मिलाया जाता है। इसके बाद इसे जमने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है। बता दें, कंगना ने ट्रोल को जवाब देते हुए कहा, 'यह हलवा नहीं, भोग है। कई चीजें अलग से तैयार की जाती हैं और फिर इस फेज में सभी को मिलाया जाता है।'

इसके बाद उन्होंने यूजर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें खाना बनाने की जानकारी नहीं है, उन्हें दूसरों की कुकिंग स्किल्स पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। कंगना ने तंज कसते हुए लिखा कि वह सिर्फ खाने पर ध्यान दें और खाना बनाने की चिंता न करें। कंगना का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।